जयपुर बम धमाकों में चार अभियुक्‍तों को मौत की सजा

जयपुर बम धमाकों में चार अभियुक्‍तों को मौत की सजा

राजस्थान की एक विशेष अदालत ने जयपुर में 2008 के सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले में आज चार अभियुक्तों को मौत की सजा सुनाई। इन धमाकों में 80 लोग मारे गए थे और एक सौ अस्सी से अधिक जख्मी हुए थे।

न्यायाधीश अजय कुमार शर्मा ने अदालत में कड़ी सुरक्षा के बीच सजा की घोषणा की। सरकारी वकील श्रीचंद ने संवाददाताओं को बताया कि न्यायालय ने चारों मुजरिमों–मोहम्मद सैफ, मोहम्मद सरवर आज़मी, सलमान और सैफुर रहमान को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और अन्य धाराओं के तहत विभिन्न स्थानों पर बम लगाने के लिए यह सजा सुनाई। अदालत ने एक अभियुक्त शहबाज़ हुसैन को संदेह का फायदा देते हुए बरी कर दिया।

Read More मुंबई : ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कामयाबी, मुंबई और ग्रेटर नोए़डा में 9.40 करोड़ का माल जब्त; दो विदेशी महिलाओं समेत तीन गिरफ्तार

13 मई 2008 की शाम को जयपुर में दो किलोमीटर के दायरे में ये सिलसिलेवार धमाके हुए थे। इन पांच अभियुक्तों के अलावा इस मामले के दो अन्य अभियुक्त उसी साल दिल्ली में बटला हाउस मुठभेड़ में मारे गए थे जबकि पांच अन्य अब भी फरार हैं।

Read More मुंबई: 'पूरा मुंबई गंदगी से भरा है': कचरे की समस्या पर हाईकोर्ट सख्त, बीएमसी को फटकार; किसे दी कार्रवाई की चेतावनी?

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित
जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर
कल्याण : 40 लाख रुपए की दिनदहाड़े लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा... 6 आरोपी गिरफ्तार, 36 लाख 48 हजार रुपए बरामद!
मुंबई : मैनहोल हादसे के बाद बीएमसी सख्त... ठेकेदार मे. न्यू टेक इंफ्रा को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश
रूसी संसद में पुतिन की पार्टी का एकतरफा राज: विपक्ष पस्त, ऐतिहासिक 355 सीटों पर दर्ज की महाजीत
महाराष्ट्र : किसानों की लड़ाई लड़ेंगे शरद पवार: सूखा राहत की मांग को लेकर महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों का करेंगे दौरा