शिवसेना अब सेक्युलर हो गई है? पत्रकार के सवाल पर भड़के सीएम उद्धव ठाकरे, दिया ये जवाब
मुंबई : शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली कैबिनेट बैठक की। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए उद्धव ठाकरे ने कई नीतिगत फैसलों का ऐलान किया। इसी दौरान मीडिया ने जब उद्धव ठाकरे से सवाल पूछा कि, क्या शिवसेना सेक्युलर हो गई है? जिस पर वह भड़क गए। हालांकि उन्होंने उस सवाल का जवाब दिया। साथ ही पत्रकार को संविधान पढ़ने की सलाह भी दी। गुरुवार देर रात हुए ठाकरे सरकार की हुई पहली कैबिनेट बैठक के बाद सीएम उद्धव ने पत्रकारों को कई फैसलों की जानकारी दी। जिसके बाद पत्रकार ने उनसे महा विकास अघाड़ी के कॉमन मिनिमम प्रोग्राम में ‘सेक्युलर’ शब्द का इस्तेमाल करने पर सवाल पूछा गया। क्या शिवसेना सेक्युलर हो गई है? जिस पर वह भड़क गए। उन्होंने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि, सेक्युलर का मतलब क्या है?संविधान में जो कुछ लिखा है, वही सेक्युलर है। इस दौरान एनसीपी नेता छगन भुजबल ने भी उद्धव ठाकरे की ओर से जवाब दिया।


