कंटेनर सहित करोड़ों का माल लेकर फरार हुआ चालक,केस दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस

Driver absconded with goods worth crores including container, police engaged in search by registering case

कंटेनर सहित करोड़ों का माल लेकर फरार हुआ चालक,केस दर्ज कर तलाश में जुटी पुलिस

मुस्तकीम खान संवाददाता भिवंडी। 

भिवंडी ।। अहमदाबाद से ब्लू डार्ट कंपनी का एक करोड़ से ज्यादा का माल लेकर चला कंटेनर चालक माल को गंतव्य तक न पहुंचकर रास्ते से ही लेकर फरार हो जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। नारपोली पुलिस ने ट्रांसपोर्टर की शिकायत पर कंटेनर चालक पर केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।इस घटना के प्रकाश में आने के बाद ट्रांसपोर्टरों में भय का माहौल व्याप्त है।

Read More मुंबई: सड़क हादसे में जान गंवाने वाले कारोबारी के परिवार को ₹5.01 करोड़ मुआवजा


 पुलिस के अनुसार अहमदाबाद के सनायल से 17 अगस्त 2023 को एन. जी. मामानी ट्रांसपोर्ट की कंटेनर नंबर जी. जे. 01 के.टी. 2272 के ड्राइवर रफिक महबूब ने ब्लु डर्ट कुरियर कंपनी का आयपैड,लैपटॉप, मशीनरी पार्ट, टोनर,आयफोन, मोबाइल सहित कुल एक करोड़ 10 लाख 63 हजार 752 रूपये कीमत का समान लोड़कर भिवंडी के ओवली गांव के सागर कॉम्प्लेक्स के लिए निकला था।लेकिन कंटेनर ड्राइवर माल को गंतव्य तक न पहुंचाकर उसे रास्ते से ही लेकर कही फरार हो गया।

Read More मुंबई में बेस्ट की बसों के लिए पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप का प्रस्ताव मंजूर

कई दिन तक इंतजार करने के बाद भी जब कंटेनर भिवंडी नही पहुंची तो ट्रांसपोर्टर को चालक द्वारा माल चोरी कर लेने की आशंका हुई।जिसके बाद उसने पहले पूरे रास्ते कंटेनर की तलाश की।लेकिन जब उसे माल व गाड़ी की कोई सुराग नहीं मिली तो वह नारपोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराया।पुलिस ने ट्रांसपोर्टर नाईम गफूर मामानी की शिकायत पर कंटेनर चालक रफीक महबूब  पर आईपीसी की धारा 407 के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।मामले की जांच पुलिस उप निरीक्षक रोहन एल शेलार कर रहे है।

Read More  मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार

Related Posts