महाराष्ट्र में कुछ ऐसी होगी मंत्रिमंडल की सूरत, अजित पवार की भी अहम एंट्री तय

महाराष्ट्र में कुछ ऐसी होगी मंत्रिमंडल की सूरत, अजित पवार की भी अहम एंट्री तय

महाराष्‍ट्र में शिवसेना-NCP-कांग्रेस सरकार के मंत्रिमंडल की सूरत लगभग तय हो चुकी है. नई सरकार में उद्धव ठाकरे सीएम होंगे. कांग्रेस और NCP का एक-एक डिप्‍टी सीएम होगा. बीजेपी का साथ छोड़कर वापस आए अजित पवार को अहम जिम्‍मेदारी मिल सकती है. सूत्रों के मुताबिक अगर वह पद लेने के लिए राजी नहीं हुए तो भी उन्हें मनाया जाएगा. हालांकि इस बारे में अंतिम फैसला शरद पवार के घर होने वाली बैठक में लिया जाएगा. महा विकास अघाड़ी में इस आधार पर मंत्रिमंडल का बंटवारा हो सकता है.

शिवसेना 1 मुख्यमंत्री + 11 कैबिनेट मंत्री + 4 राज्यमंत्री – कुल 16 एनसीपी 11 कैबिनेट मंत्री (डिप्टी सीएम समेत) + 4 राज्यमंत्री – कुल 15 कांग्रेस 9 कैबिनेट मंत्री (डिप्टी सीएम समेत) + 3 राज्यमंत्री – कुल 12 एनसीपी मुखिया शरद पवार के घर दोपहर 12 बजे महाविकास अघाड़ी की मीटिंग होगी इसमें उद्धव ठाकरे के मंत्रिमंडल पर चर्चा की जाएगी.

Read More पुणे : गणेश उत्सव के दौरान डीजे और म्यूजिक सिस्टम पर रोक लगाने की मांग

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित
जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर
कल्याण : 40 लाख रुपए की दिनदहाड़े लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा... 6 आरोपी गिरफ्तार, 36 लाख 48 हजार रुपए बरामद!
मुंबई : मैनहोल हादसे के बाद बीएमसी सख्त... ठेकेदार मे. न्यू टेक इंफ्रा को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश
रूसी संसद में पुतिन की पार्टी का एकतरफा राज: विपक्ष पस्त, ऐतिहासिक 355 सीटों पर दर्ज की महाजीत
महाराष्ट्र : किसानों की लड़ाई लड़ेंगे शरद पवार: सूखा राहत की मांग को लेकर महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों का करेंगे दौरा