CM शिंदे का दिल्ली दौरा, महाराष्ट्र की सियासत में अटकलों-अफवाहों का दौर तेज

CM Shinde's visit to Delhi, speculation-rumors intensifies in Maharashtra's politics

CM शिंदे का दिल्ली दौरा, महाराष्ट्र की सियासत में अटकलों-अफवाहों का दौर तेज

 

Mumbai. महाराष्ट्र सरकार में अजित पवार (Ajit Pawar) की एंट्री होने के साथ ही शिवसेना (Shinde faction) में नाराजगी की खबरों के बीच सीएम एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) की अचानक दिल्ली यात्रा से नई अफवाहें उड़ने लगीं हैं. सूत्रों ने बताया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शनिवार को दिल्ली में बीजेपी नेतृत्व से मुलाकात करेंगे. शिंदे की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की ‘अचानक’ यात्रा ने नई अटकलों को जन्म दे दिया है क्योंकि इस महीने की शुरुआत में एनसीपी (NCP) के अजित पवार के सरकार में शामिल होने को लेकर शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना (Shiv Sena) में मतभेद की खबरें मिलीं थीं.

Read More मुंबई : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कांग्रेस में जश्न, मुंबई में बांटी गई मिठाई

इससे पहले जुलाई में सीएम एकनाथ शिंदे ने उन अटकलों को खारिज कर दिया था कि उनके गुट के नेता अजित पवार की एनसीपी के सरकार में शामिल होने से नाखुश थे. उन्होंने कहा था कि राज्य सरकार में पवार के शामिल होने से उनकी सरकार में कोई भी नाखुश नहीं है. शिंदे ने इसे ‘विपक्ष द्वारा फैलाई गई अफवाहें’ बताया. जिसका मानना है कि अजित पवार और आठ अन्य एनसीपी विधायकों के उनके मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद उनकी मुख्यमंत्री पद की कुर्सी खतरे में पड़ सकती है. गौरतलब है कि एनसीपी नेता अजीत पवार ने लगभग 30 एनसीपी विधायकों के समर्थन से 2 जुलाई को महाराष्ट्र के दूसरे उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. जिनमें से आठ सीएम एकनाथ शिंदे के मंत्रिमंडल में शामिल किए गए थे.

Read More नागपुर : आत्महत्या करने वाले नीट एस्पिरेंट के माता-पिता ने मुआवज़े और न्याय की मांग की

बहरहाल इस तरह की खबरें तब सामने आईं, जब कुछ शिवसेना विधायकों ने अजित पवार के नेतृत्व वाले एनसीपी गुट के राज्य सरकार में शामिल होने पर चिंता जाहिर की थी. हालांकि शिंदे ने बाद में शिवसेना विधायकों, एमएलसी और सांसदों के साथ एक बैठक की. मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जताने वाली पवार की टिप्पणी के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई.

Read More पुणे: खाद्य सुरक्षा उल्लंघन पर फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन सख्त, लाइसेंस निलंबित

इस टिप्पणी से शिंदे गुट अपने विधायकों के खिलाफ अयोग्यता की शिकायत पर विधानसभा अध्यक्ष के फैसले के इंतजार को देखते हुए घबरा गया. हालांकि मतभेद की खबरों के बीच महाराष्ट्र के मंत्री उदय सामंत ने शिंदे के इस्तीफे की अफवाहों को खारिज कर दिया था और उन्हें ‘झूठ’ करार दिया था.

Read More मुंबई : मनोज जरांगे की चेतावनी, 'मुंबई में एक भी युवक का खून बहा तो...'

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित
जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर
कल्याण : 40 लाख रुपए की दिनदहाड़े लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा... 6 आरोपी गिरफ्तार, 36 लाख 48 हजार रुपए बरामद!
मुंबई : मैनहोल हादसे के बाद बीएमसी सख्त... ठेकेदार मे. न्यू टेक इंफ्रा को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश
रूसी संसद में पुतिन की पार्टी का एकतरफा राज: विपक्ष पस्त, ऐतिहासिक 355 सीटों पर दर्ज की महाजीत
महाराष्ट्र : किसानों की लड़ाई लड़ेंगे शरद पवार: सूखा राहत की मांग को लेकर महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों का करेंगे दौरा