महाराष्‍ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार समाप्‍त, मतदान सोमवार को

महाराष्‍ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार समाप्‍त, मतदान सोमवार को

महाराष्‍ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार आज शाम समाप्‍त हो गया। दोनों राज्‍यों में सोमवार को वोट डाले जायेंगे। 288 सीटों वाली महाराष्‍ट्र विधानसभा के चुनाव में मुख्‍य मुकाबला भाजपा-शिवसेना गठबंधन और कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन के बीच है। चुनाव मैदान में उतरी अन्‍य प्रमुख पार्टियों में महाराष्‍ट्र नवनिर्माण सेना, बहुजन समाज पार्टी, मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी और भारतीय कम्‍युनिस्‍ट पार्टी शामिल हैं।

विधानसभा के लिए कुल तीन हजार दो सौ सैंतीस उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें तीन हजार एक पुरुष और दो सौ पैंतीस महिला उम्‍मीदवार शामिल हैं।

Read More  मुंबई : फेस्टिव सीजन में खुलेंगे रोजगार के नए द्वार अस्थायी नौकरियों में होगी बड़ी बढ़ोतरी

हरियाणा में मुख्‍य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच है। चुनाव में उतरी अन्‍य पार्टियों में इंडियन नेशनल लोकदल, आम आदमी पार्टी, स्‍वराज इंडिया पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, जे जे पी और एल जे पी शामिल हैं। नब्‍बे सीटों वाली हरियाणा विधानसभा के लिए कुल एक हजार एक सौ उन्‍हत्‍तर उम्‍मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें से एक हजार चौंसठ पुरुष और एक सौ पांच महिलाएं हैं। हाल में हुए लोकसभा चुनाव के बाद हरियाणा में 18 और 19 साल के मतदाताओं की संख्‍या तीन लाख ये बढ़कर तीन लाख बयासी हजार हो गई है।

Read More  मुंबई में 3.25 करोड़ की हेरोइन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

इन दो राज्‍यों में विधानसभा चुनाव के अलावा 17 राज्‍यों में लोकसभा और विधानसभा की कुछ सीटों के लिए उपचुनाव का प्रचार आज समाप्‍त हो गया। इनमें लोकसभा की दो और विधानसभाओं की 51 सीटें शामिल हैं। इनके लिए भी मतदान सोमवार को होगा। मतगणना बृहस्‍पतिवार को होगी।

Read More मुंबईकरों के बजट पर महंगाई की नई मार, 1 सितंबर से दूध के थोक भाव में ₹9 की बड़ी बढ़ोतरी

Related Posts