मुंबई होटल व्यवसायी की हत्या की कोशिश में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन दोषी करार

मुंबई होटल व्यवसायी की हत्या की कोशिश में अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन दोषी करार

मुंबई की एक विशेष अदालत ने अंडरवर्ल्ड डॉन राजेंद्र निखालजे उर्फ छोटा राजन और पांच अन्य को होटल कारोबारी बीआर शेट्टी की हत्या की कोशिश के केस में दोषी करार दिया है। अक्टूबर 2012 में होटल व्यवसायी शेट्टी पर हुए हमले के मामले में मंगलवार को अदालत ने छोटा राजन और पांच अन्य लोगों को दोषी पाया है।

छोटा राजन के खिलाफ चल रहे मुकदमों के लिए गठित विशेष मकोका अदालत ने यह फैसला सुनाया है। छोटा राजन को आपराधिक षड्यंत्र, हत्या, हत्या के प्रयास और 2012 के बीआर शेट्टी शूट आउट मामले में आर्म्स ऐक्ट के तहत दोषी ठहराया गया है। राजेंद्र निखलजे उर्फ छोटा राजन समेत सभी दोषियों की सजा पर बहस आज ही होगी।

Read More मुंबई पुलिस की SUV में Instagram Reel बनाने का वीडियो वायरल, पुलिस वाहन तक पहुंच पर उठे सवाल

2013 में छोटा राजन के खिलाफ मुंबई पुलिस ने 1332 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें दावा किया गया कि 2012 में छोटा राजन ने अपने गुर्गों को होटल कारोबारी शेट्टी का मर्डर करने को कहा था। 3 अक्टूबर 2012 को बाइक सवार बदमाशों ने शेट्टी पर हमला किया था। शेट्टी को कंधे में दो गोली लगी थी। पुलिस ने अपनी चार्जशीट में छोटा राजन के करीबी जे डे मर्डर केस के मुख्य आरोपी सतीश थनकप्पन उर्फ कालिया, सेल्वन चेल्लापन, नित्यानंद नायक, दीपक उपाध्याय और तलविंदर सिंह उर्फ सोनू को आरोपी बनाया था।

Read More मुंबई : गणेश गली और खेतवाड़ी में गणेशोत्सव की भव्य तैयारियां; अमरावती में बप्पा की अनोखी मूर्तियां

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

विश्व शिक्षक दिवस पर गुरु को समर्पित विशेष सम्मान, डॉ. अधिवक्ता अकील अहमद शेख को किया नमन विश्व शिक्षक दिवस पर गुरु को समर्पित विशेष सम्मान, डॉ. अधिवक्ता अकील अहमद शेख को किया नमन
रायगढ़ दुर्ग को राष्ट्रीय किला घोषित करने की पहल, पर्यटन विभाग देखेगा मामला
मुंबई: क्या मुंबई समेत महाराष्ट्र में डीजे पर कसेगी नकेल, माधुरी मिसाल के बाद अब शिंदे के मंत्री ने साझा की आपबीती
मुंबई: 'पूरा मुंबई गंदगी से भरा है': कचरे की समस्या पर हाईकोर्ट सख्त, बीएमसी को फटकार; किसे दी कार्रवाई की चेतावनी?
मुंबई में महिला ने घर में दिया प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म, टाइम पर नहीं पहुंची एम्बुलेंस; बेडशीट में लिटाकर पहुंचाया अस्पताल
बेंगलुरु: बिल्डरों पर कसता शिकंजा, सीबीआई ने की बेंगलुरु, मुंबई और पुणे में 12 स्थानों पर छापेमारी