मुंबई के साकीनाका इलाके के चांदीवली में तेज बारिश की वजह से एक दीवार गिर गई,एक की मौत दो घायल

मुंबई के साकीनाका इलाके के चांदीवली में तेज बारिश की वजह से एक दीवार गिर गई,एक की मौत दो घायल

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मानी जाने वाली मुंबई के साकीनाका इलाके के चांदीवली में तेज बारिश की वजह से तकरीबन दोपहर 12 बजे एक दीवार गिर गई. दीवार की चपेट में आने से स्थानीय निवासी चंद्रकांत शेट्टी की मौके पर ही मौत हो गयी दो अन्य लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मुंबई में सुबह से ही लगातार बारिश जारी है. जोरदार बारिश के बीच शहर के अलग अलग हिस्सों में जलभराव हो रहा है. दिन में बारिश के चलते चांदीवली इलाके में एक दीवार के पास कुछ लोग खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे. इस बीच अचानक दीवार गिर गई, दीवार के पास खड़े लोग इसकी चपेट में आ गए. आस-पास खड़े लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त लोगों की मदद की. मलबे के बीच से घायलों को निकाल कर हॉस्पिटल पहुंचाया गया. सबसे ज्यादा घायल चंद्रकांत शेट्टी की मौके पर ही मौत हो गई.

Read More मुंबई : राकांपा नेता जीशान सिद्दीकी को फिर मिली जान से मारने की धमकी

घटना के बाद इलाके में मलबे के आस-पास छाता चश्मा चप्पल सब समान फैला हुआ है. मृतक चंद्रकांत शेट्टी को जानने वाले और स्थानीय लोग बता रहे हैं कि खतरनाक दीवार को लेकर पहले ही शिकायत दर्ज करवा चुके हैं. लेकिन इसपर कोई सुनवाई नहीं हुई और अब ये घटना हो गई. मौके पर प्रशासन के लोग आस-पास के खतरनाक हो चुके पेड़ों को काट रहे हैं और मलबा हटा रहे हैं.

Read More मुंबई एयरपोर्ट: 'बम' का मजाक पड़ा भारी, चेतावनी देकर रिहा

Related Posts

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर
कल्याण : 40 लाख रुपए की दिनदहाड़े लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा... 6 आरोपी गिरफ्तार, 36 लाख 48 हजार रुपए बरामद!
मुंबई : मैनहोल हादसे के बाद बीएमसी सख्त... ठेकेदार मे. न्यू टेक इंफ्रा को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश
रूसी संसद में पुतिन की पार्टी का एकतरफा राज: विपक्ष पस्त, ऐतिहासिक 355 सीटों पर दर्ज की महाजीत
महाराष्ट्र : किसानों की लड़ाई लड़ेंगे शरद पवार: सूखा राहत की मांग को लेकर महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों का करेंगे दौरा
महाराष्ट्र: DNA रिपोर्ट ने खोला डेढ़ महीने पुराना राज... 70 वर्षीय प्रेमी की हत्या के आरोप में 68 साल की महिला गिरफ्तार