मुंबई से घर लौटा शादी के लिए युवक, फिर अचानक दे दी जान…

मुंबई से घर लौटा शादी के लिए युवक, फिर अचानक दे दी जान…

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई में CNG फिर महंगी, ऑटो-टैक्सी किराया बढ़ाने की मांग तेज

मुंबई : डूंगरपुर जिले के सागवाडा थाना क्षेत्र के गडावासण गांव में एक युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक कुछ दिनों पहले ही मुंबई से अपने गांव आया था और एक दिन पहले युवक के खिलाफ चोरी का मामला भी दर्ज हुआ था. आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है.पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Read More मुंबई के पंजीकृत फेरीवालों को 10 जून तक मिलेंगे पहचान पत्र, अवैध फेरीवालों पर कार्रवाई की मांग

डूंगरपुर जिले के सागवाडा थाने के थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह सोलंकी ने बताया की गड़ावासन निवासी हरिश पुत्र कलु परमार मुंबई में एक चाय की दुकान पर काम करता है. अपने चचेरे भाई की शादी में भाग लेने के लिए कुछ दिनों पहले ही हरीश परमार मुंबई से अपने गांव आया था. वहीं थानाधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि एक दिन पहले ही कराड़ा गांव में एक क्वार्ट्ज की फैक्ट्री से तिरपाल चुराने के मामले में हरीश के खिलाफ मामला भी दर्ज हुआ था. कल देर शाम को हरीश के शव गांव के पास एक पेड़ से लटका हुआ मिला था.

Read More मुंबई में कैंसर उपचार को मिलेगी नई ताकत, जेजे अस्पताल में 200 बेड के कैंसर सेंटर की योजना

ग्रामीणों ने मामले की जानकारी मृतक के परिजनों व सागवाड़ा थाना पुलिस को दी. सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे और युवक के शव को फंदे से नीचे उतारा. वहीं पुलिस ने परिजनों से मामले की जानकारी ली. इसके बाद पुलिस ने शव को मौके से उठवाकर सागवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. वहीं आज सुबह परिजन व पुलिस फिर से सागवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे.

Read More मुंबई: कोस्टल रोड नॉर्थ प्रोजेक्ट में 45,000 से अधिक मैंग्रोव प्रभावित, 26.3 किमी लंबा मेगा कॉरिडोर बनेगा

जहां पर सागवाड़ा थाना पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द किया. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है. परिजनों ने चोरी का झूठा मुकदमा दर्ज होने से हरीश के अवसाद में होकर आत्महत्या करने का अंदेशा जताया है. इधर पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वहीं हरीश के मौत के बाद घर में गम का माहोल है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान