मुंबई में दिवाली पर सर्व आधुनिक सुविधा संपन्न ३,००० घरों की लॉटरी निकालने की घोषणा…

मुंबई में दिवाली पर सर्व आधुनिक सुविधा संपन्न ३,००० घरों की लॉटरी निकालने की घोषणा…


Rokthok Lekhani

मुंबई : मुंबई में म्हाडा घरों का सपना देखने वालों को राज्य सरकार दिवाली का तोहफा देने जा रही है। मुंबई उपनगर के गोरेगांव में म्हाडा सर्व आधुनिक सुविधा संपन्न ३,००० घरों की लॉटरी निकालने की घोषणा की है। इतना ही नहीं इसी प्रोजेक्ट के अंतर्गत उच्च श्रेणी, मध्यम श्रेणी के बने घर भी किफायती कीमत पर देने का फैसला किया है।

Read More ठाणे-भिवंडी-कल्याण-उल्हासनगर को जोड़ेगा मुंबई का सबसे बड़ा Metro Corridor, सफर होगा तेज और आसान

गृह निर्माण मंत्री ने म्हाडा अधिकारियों के साथ गोरेगांव में बने घरों का निरीक्षण किया। लगभग सभी घरों का निर्माण पूर्ण हो चुका है। मुंबई में अपने घर का सपना देखनेवालों के लिए महाविकस आघाड़ी सरकार दिवाली पर ३,००० घरों की सौगात देने जा रही है। कोरोना से जारी जंग के बाद भी राज्य सरकार `सबका अपना घर योजना’ के तहत लोगों के घरों का सपना साकार करने में कामयाब रही है।

Read More मुंबई में CNG फिर महंगी, ऑटो-टैक्सी किराया बढ़ाने की मांग तेज

म्हाडा कोकण मंडल और पुणे में बने विभिन्न श्रेणी के हजारों घरों की लॉटरी निकालकर लोगों को अपने अधिकार का घर मुहैया कराई है। अब म्हाडा ने मुंबईकरों के लिए गोरेगांव के २,३८६ घर लॉटरी में शामिल किए हैं, जिसमें अति अल्प के १,९४७ घर, निम्न श्रेणी के ७३६ घर हैं। इसके साथ ही अंटॉपहिल, विक्रोली कन्नमवार नगर आदि इलाकों में बने घरों की लॉटरी निकालने का फैसला लिया है।

Read More 6 जून को खुलेगा मृणालताई गोरे फ्लाईओवर विस्तार, गोरेगांव में ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत

गृह निर्माण मंत्री जितेंद्र अव्हाड ने कल गोरेगांव का दौरा किया और लॉटरी में आने वाले घरों का अवलोकन किया। सभी घर नई तकनीकी के तहत बनाए गए हैं। आम नागरिकों के लिए सर्व सुविधा संपन्न सुसज्जित घर किफायती दरों में देने का सरकार ने पैâसला किया है। तैयार घरों को देखने के बाद ३,००० घरों की लॉटरी निकालने की घोषणा गृह निर्माण मंत्री ने की। बता दें कि राज्य सरकार सभी लोगों को अपने अधिकार का घर मिले, इसके लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विविध प्रकार की योजनाओं को क्रियान्वित कर रही है।

Read More राज्यसभा के लिए छगन भुजबल का नाम चर्चा में, समीर भुजबल को मंत्रिमंडल में जगह मिलने की अटकलें तेज


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान