मुंबई में 1993 सीरियल ब्लास्ट के चारों आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत…

मुंबई में 1993 सीरियल ब्लास्ट के चारों आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत…

Rokthok Lekhani

Read More पंढरपुर में सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल: मुस्लिम समाज ने एकादशी के सम्मान में टाली बकरीद की रस्में

मुंबई : मुंबई में 1993 सीरियल ब्लास्ट के चारों आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इन आरोपियों को आज अदालत के सामने पेश किया था। इससे पहले 23 मई को सीबीआई ने इन्हें कोर्ट में पेश किया था, जिसके बाद आरोपियों को सात दिन की हिरासत में भेज दिया गया था। दरअसल, इन चारों आरोपियों को गुजरात एटीएस ने गिरफ्तार किया था, जिसके बाद सीबीआई ने उन्हें अपने कब्जे में लिया था।

Read More मुंबई में CNG फिर महंगी, ऑटो-टैक्सी किराया बढ़ाने की मांग तेज

आरोपियों की पहचान अबू बकर, यूसुफ भक्त, शोएब बाबा और सैय्यद कुरैशी के रूप में की गई थी। गुजरात एटीएस के डीआईजी दीपन भद्रन ने कहा था कि फर्जी पासपोर्ट के शक में चारों को हिरासत में लिया था। विस्तृत जांच करने पर यह पता चला कि वे 1993 के मुंबई के सीरियल ब्लास्ट के वांछित आरोपी हैं। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। मुंबई में हुए इस सीरियल ब्लास्ट में अलग-अलग जगहों पर 257 लोग मारे गए थे, जबकि 713 लोग घायल हुए थे।

Read More मुंबई: टैक्सीमेंस कॉलोनी पुनर्विकास विवाद में पूर्व पदाधिकारियों पर FIR, फर्जी हस्ताक्षर कराने का आरोप

Read More लाडकी बहिण योजना: अपात्र महिलाओं से पैसे वापस नहीं लिए जाएंगे, CM फडणवीस ने किया स्पष्ट


Tags: