महाराष्ट्र के रहनेवाले पुनामिया परिवार के पांच सदस्यों की दर्दनाक मौत…

महाराष्ट्र के रहनेवाले पुनामिया परिवार के पांच सदस्यों की दर्दनाक मौत…

Rokthok Lekhani

Read More मनोज जरांगे यांच्या बैठकीत मोठी घोषणा? प्रसाद लाड यांच्या अंतरवाली दौऱ्याने राजकीय चर्चांना उधाण

मुंबई : महाराष्ट्र के रहनेवाले पुनामिया परिवार के लिए काल बनकर आया। जहां एक ही परिवार के पांच सदस्यों और एक ड्राइवर समेत ६ लोगों की एक दुर्घटना में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, उत्तरी सिक्किम में एक कार के गहरी खाई में गिरने की खबर है। बताया जा रहा है कि कार के खाई में गिर जाने से महाराष्ट्र के एक परिवार के पांच सदस्यों और उनके वाहन चालक की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को बताया कि दुर्घटना शनिवार रात करीब आठ बजे लोकप्रिय पर्यटन स्थल लाचुंग से १३ किलोमीटर दूर केडुंग भीर में हुई। उन्होंने कहा कि छुट्टियां मनाने सिक्किम आया परिवार राजधानी गंगटोक से लाचुंग जा रहा था।

Read More बकरीद से पहले मीरा-भायंदर में बकरों की जांच पर विवाद, BJP नेता Haji Arafat Shaikh ने उठाए सवाल

उन्होंने कहा कि वाहन सड़क से फिसलकर सैकड़ों फुट नीचे गहरी खाई में जा गिरा। पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान सुरेश पुनामिया, तुराल पुनामिया, हिरल पुनामिया, देवांशी पुनामिया, जयन परिमार और उनके वाहन चालक सोमी विश्वकर्मा के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने सेना और स्थानीय लोगों की मदद से रविवार को शव बरामद किए। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Read More भिवंडी में परफ्यूम गोदाम में भीषण आग, कई धमाकों से फैली दहशत

Read More कश्मीरी पहचान के कारण होटल में कमरा देने से इनकार? भाजपा नेता ने लगाया गंभीर आरोप


Tags: