कोरोना के नए-नए संक्रमण ईजाद हो रहे…वैक्सीन की रफ्तार को पुन: बढ़ाने में जुटी मनपा

कोरोना के नए-नए संक्रमण ईजाद हो रहे…वैक्सीन की रफ्तार को पुन: बढ़ाने में जुटी मनपा

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई में मानसून से पहले बड़ा अलर्ट: MHADA ने 82 बेहद खतरनाक Cessed Buildings चिन्हित कीं, रहवासियों को खाली करने की प्रक्रिया शुरू

मुंबई : कोरोना के नए-नए संक्रमण ईजाद हो रहे हैं। इस बीच मनपा लोगों के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क हो गई है। वैक्सीन की रफ्तार को पुन: बढ़ाने में जुटी है। युवाओं और बच्चों को वैक्सीन के साथ बुजुर्गों में बूस्टर डोज बढ़ाने के लिए मनपा ने अब मुंबई के पर्यटन स्थलों को टारगेट किया है। शुरुआत में ८ पर्यटन स्थलों पर मनपा के कर्मचारी प्रवेश करनेवाले पात्र लोगों को वैक्सीन देंगे।

Read More धारावी पुनर्विकास परियोजना को गति, शाहूनगर निवासियों के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू

कल शनिवार से मुंबई के ८ पर्यटन स्थलों पर कोरोना वैक्सीन देने की शुरुआत की गई। इनमें दक्षिण मुंबई के कोलाबा क्षेत्र में गेटवे ऑफ इंडिया, कालाघोड़ा क्षेत्र में जहांगीर आर्ट गैलरी, छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय, भायखला में वीरमाता जीजाबाई भोसले उद्यान एवं प्राणी संग्रहालय, अंधेरी में महाकाली गुफाएं, आरे कॉलोनी में छोटा कश्मीर बोटिंग क्लब और कुर्ला में फीनिक्स सिटी एवं घाटकोपर में आरसीटी मॉल शामिल हैं। यहां आनेवाले पर्यटकों के लिए वैक्सीनेशन शुरू कर दिया गया है।

Read More Konkan Railway का ₹4,704 करोड़ मेगा अपग्रेड प्लान: ट्रैक डबलिंग, Vande Bharat विस्तार और नेटवर्क आधुनिकीकरण

यहां १८ वर्ष से अधिक आयु के पात्र नागरिकों को कोविशील्ड वैक्सीन की पहली एवं दूसरी खुराक दी जाएगी। यहां स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंट स्टाफ और ६० वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों को बूस्टर खुराक भी दी जाएगी। यहां १२ से १५ वर्ष और १५ से १८ वर्ष के पात्र युवाओं को भी वैक्सीन दी जाएगी। इन ८ स्थानों पर सभी वैक्सीन के लिए ऑनस्पॉट पंजीकरण किया जाएगा। ऑनलाइन तरीके से पंजीकरण की प्रक्रिया होगी। मनपा स्वास्थ्य प्रशासन को विश्वास है कि इन महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में वैक्सीनेशन की शुरुआत से बचे हुए लोगों को भी वैक्सीन दी जा सकेगी। साथ ही वैक्सीनेशन प्रक्रिया को गति मिलेगी, खासकर बच्चों को वैक्सीन देने की प्रक्रिया को रफ्तार मिलेगी।

Read More ​'ऑपरेशन टाइगर': दिल्ली में शिंदे से मिले उद्धव गुट के 6 सांसद! फूट के डर से अरविंद सावंत ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान