पवार का राणे, पाटिल पर तंज…पांच साल चलेगी आघाड़ी सरकार!

पवार का राणे, पाटिल पर तंज…पांच साल चलेगी आघाड़ी सरकार!

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर फिर भारी जाम, पुणे से मुंबई आने वाली लेन ठप; Missing Link भी प्रभावित

मुंबई : शनिवार को राकांपा अध्यक्ष शरद पवार विभिन्न सवालों का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री नारायण राणे और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल पर निशाना साधा। नांदेड में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल और राकांपा प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल मौजूद थे। पवार ने कहा कि प्रदेश की महाविकास आघाड़ी सरकार पांच साल और इसके बाद भी चलेगी। यह पूछे जाने पर कि राणे का कहना है कि 6 जून को महाविकास आघाड़ी सरकार का अंतिम दिन होगा?

Read More कॉमेडियन समय रैना के दोस्त बलराज घई पर फुटपाथ कब्जाने का आरोप, विरोध करने वालों को धमकाने की शिकायत

इसका जवाब देते हुए पवार ने कहा कि नारायण राणे, चंद्रकांत पाटिल लगातार तारीख दे रहे हैं, हम सुनते हैं, पढ़ते हैं और आनंद लेते हैं। क्या आप गठबंधन सरकार के काम से संतुष्ट हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए शरद पवार ने कहा कि इससे कोई दिक्कत नहीं है। हम मिलकर सरकार चला रहे हैं। यह सरकार अच्छी चल रही है, इसलिए मैं निश्चित रूप से संतुष्ट हूं। इस सरकार को अगले पांच साल मिले तो कोई दिक्कत नहीं। यह सरकार पांच साल चलेगी और आगे भी रहेगी।

Read More कोलाबा तट के पास डूब रही टगबोट से 9 लोगों को CISF ने बचाया

बीड में एक गन्ना किसान की आत्महत्या पर प्रतिक्रिया देते हुए शरद पवार ने कहा कि मैंने पढ़ा है। यह हमेशा चिंताजनक होता है। इस वर्ष, जालना जिले में और पश्चिमी महाराष्ट्र के बीड और सातारा क्षेत्र के कुछ हिस्सों में अतिरिक्त गन्ना पैदा हुआ है। सरकार की तरफ से चीनी मिलों को मिल बंद नहीं करने का निर्देश दिया जा रहा है। कारखाने बंद नहीं होने चाहिए, इससे गरीब किसानों को फायदा होगा।

Read More मुंबई में पानी टैंकर सेवा ठप, भूजल कार्रवाई के विरोध में ऑपरेटरों की हड़ताल


Tags: