निजी अस्पताल में इलाज कराने के लिए देशमुख की याचिका अदालत ने की खारिज…

निजी अस्पताल में इलाज कराने के लिए देशमुख की याचिका अदालत ने की खारिज…

Rokthok Lekhani

Read More पालघर में बड़ा हादसा: ₹17.66 करोड़ की चांदी ले जा रही वैन पलटी, 2 की मौत

मुंबई : महाराष्ट्र में मुंबई की विशेष पीएमएलए अदालत ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की एक निजी अस्पताल में इलाज कराने संबधी याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी। विशेष न्यायाधीश आर एन रोकाड़े ने अपने आदेश में कहा कि देशमुख को जेजे अस्पताल में अपना इलाज जारी रखना चाहिए। देशमुख ने अपनी याचिका में कहा कि वह विभिन्न बीमारियों से पीड़ित हैं और पिछले छह महीने से जेल में हैं। पिछले महीने वह जेल में गिर गये थे जिससे उनके कंधे में परेशानी हो गयी, इसलिए जे जे अस्पताल ने ऑपरेशन का सुझाव दिया था।

Read More बकरीद से पहले मीरा-भायंदर में बकरों की जांच पर विवाद, BJP नेता Haji Arafat Shaikh ने उठाए सवाल

उनके वकील अनिकेत देशमुख ने तर्क दिया कि राकांपा नेता को एक निजी अस्पताल में इलाज करने की अनुमति दी जानी चाहिए, क्योंकि उनके लिए निर्धारित परीक्षण जेजे अस्पताल में उपलब्ध नहीं हैं। अभियोजन पक्ष ने याचिका का कड़ा विरोध किया और कहा कि ऑपरेशन के लिए जेजे अस्पताल में सभी आवश्यक सुविधायें उपलब्ध हैं। देशमुख को पिछले साल नवंबर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग, रेस्तरां और बार मालिकों से रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

Read More OBC आरक्षण को लेकर लक्ष्मण हाके का हमला, रोहित पवार और सरकार दोनों पर उठाए सवाल

Read More कांदिवली में BEST बस ने 2 पैदल यात्रियों को मारी टक्कर, CCTV में कैद हुई घटना


Tags: