समीर वानखेड़े ने जाति प्रमाणपत्र को लेकर उच्च न्यायालय पहुंचे

समीर वानखेड़े ने जाति प्रमाणपत्र को लेकर उच्च न्यायालय पहुंचे

मुंबई:स्वापक नियंत्रण ब्यूरो एनसीबी के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े ने जाति प्रमाण पत्र जांच समिति की ओर से मिले एक नोटिस के खिलाफ बंबई उच्च न्यायालय का रुख किया है। नोटिस में उनसे सवाल किया गया है कि उनका जाति प्रमाण पत्र क्यों नहीं जब्त कर लिया जाए।

मुंबई जिला जाति प्रमाण पत्र जांच समिति ने इस साल 29 अप्रैल को वानखेड़े को नोटिस जारी किया था जिसमें कहा गया था कि शिकायतों और दस्तावेजों के अवलोकन से साबित होता है कि वह (वानखेड़े) मुस्लिम धर्म से संबंधित है। समिति ने उनसे पूछा था कि उनका जाति प्रमाण पत्र क्यों नहीं रद्द कर जब्त कर लिया जाए।

Read More मुंबई में ड्रग्स के खिलाफ बड़ा अभियान, मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा संभालेंगे 6 सदस्यीय एंटी-ड्रग पैनल की कमान

चार मई को उच्च न्यायालय में दायर अपनी याचिका में, वानखेड़े ने दावा किया कि यह नोटिस ”अवैध व मनमाना है और उन्हें अपना बचाव करने का अवसर दिए बिना जारी किया गया।”

Read More मुंबई: टैक्सीमेंस कॉलोनी पुनर्विकास विवाद में पूर्व पदाधिकारियों पर FIR, फर्जी हस्ताक्षर कराने का आरोप

उन्होंने दोहराया कि वह महार समुदाय से हैं जिसे अनुसूचित जाति (एससी) के रूप में मान्यता प्राप्त है और उन्होंने जाति प्रमाण पत्र प्राप्त करते समय न तो कोई झूठी जानकारी दी थी और न ही कोई गलत दस्तावेज दाखिल किया था।

Read More मलबार हिल में गुजराती नेम बोर्ड हटाए गए, मनसे की शिकायत के बाद BMC की कार्रवाई

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान