बांध के पानी में डूबने से महिला और उसकी दो बेटियों की मौत
By: Rokthok Lekhani
On
अकोला:महाराष्ट्र के अकोला जिले में एक बांध के नाले में डूबने से एक महिला और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक यह घटना रविवार को बरशीताकाली तालुका में दगड़पर्व बांध के पास हुई और सोमवार सुबह तीनों के शवों को बाहर निकाला गया।
Read More मुंबई : महाराष्ट्र कैबिनेट ने एआई डिपार्टमेंट, महावितरण आईपीओ समेत 5 बड़े फैसलों को मंजूरी दी
महिला और उसकी बेटियां अपनी लापता भैंस की तलाश में अपराह्न करीब तीन बजे दगड़पर्व गांव में अपने घर से निकलीं थीं।
पुलिस अधिकारी के अनुसार इसके बाद ग्रामीणों ने तलाशी अभियान शुरू किया और सोमवार सुबह करीब तीन शव बांध के एक नाले के पानी में मिले।
मृतकों की पहचान सरिता सुरेश घोगरे (40) और उनकी बेटियों अंजलि सुरेश घोगरे (16) और वैशाली सुरेश घोगरे (13) के रूप में हुई है।
Read More ‘गोकुल’ मिल्क यूनियन एडमिनिस्ट्रेटर अपॉइंटमेंट केस पर कल सुनवाई, कोल्हापुर कोर्ट के फैसले पर फोकस
पुलिस के मुताबिक शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया और दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है।
Today's Epaper
Tags:


