सलाखों के पीछे पहुंचे राणा दंपति

सलाखों के पीछे पहुंचे राणा दंपति

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार को शक है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए राणा दंपति को किसी ने उकसाया था। खबर है कि राज्य सरकार इस मामले में अब जांच भी शुरू करने जा रही है। सांसद नवनीत राणा और उनके पति विधायक रवि राणा को मुंबई की कोर्ट ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा है।

दोनों नेताओं को मुंबई पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया था। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र सरकार उन ‘तत्वों’ का पता लगाने के लिए जांच शुरू करेगी, जिन्होंने कथित तौर पर राणा दंपति को सीएम आवास के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए उकसाया था। रविवार को नासिक में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उप मुख्यमंत्री अजीत पवार और गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने कहा कि पुलिस मामले की जांच करेगी और पता लगाएगी कि इन दोनों की योजना के पीछे कौन है।

Read More मलबार हिल में गुजराती नेम बोर्ड हटाए गए, मनसे की शिकायत के बाद BMC की कार्रवाई

उन्होंने कहा, ‘हम सांसद और विधायक के कॉल डिटेल की मांग करेंगे। वे ऐसी साहसी कोशिश तब तक नहीं कर सकते, जब कोई उनके पीछे न हो…’ पवार और पाटिल दोनों ने ही राणा दंपति के खिलाफ की गई पुलिस कार्रवाई का बचाव किया है। उप मुख्यमंत्री ने कहा, ‘जब पुलिस सुरक्षा कारणों के चलते किसी जगह पर जाने से मना करती है, तो हम इससे बचते हैं।

Read More मुंबई में अल्पसंख्यक संगठनों की बैठक, एंटी-कन्वर्जन कानून, UCC और ‘बुलडोजर न्याय’ पर जताई चिंता

राणाओं ने सलाह नहीं मानी और अब कार्रवाई होगी।’ इस दौरान पवार और पाटिल ने भारतीय जनता पार्टी के नेता किरीट सोमैया पर हुए हमले की भी निंदा की। लेकिन उन्होंने कहा कि भाजपा नेता खार पुलिस स्टेशन जाकर गिरफ्तार हुए दंपति से मिलना सही नहीं था। पाटिल ने कहा, ‘कानून के मुताबिक, जो लोग हिरासत में है उनसे केवल वकील और रिश्तेदार मिल सकते हैं। सोमैया को आग में तेल डालने की वहां नहीं जाना चाहिए था।’

Read More मुंबई में ऐप-आधारित कैब कंपनियों को टक्कर देने आ रही 'देवाभाऊ टैक्सी', 3,000 युवाओं को मिलेंगे परमिट

उन्होंने केंद्र की तरफ से कुछ लोगों को जेड श्रेणी की सुरक्षा दिए जाने पर भी सवाल उठाए। राज्य के गृहमंत्री ने कहा, ‘ये लोग कौन हैं और ये लोग इतनी सुरक्षा पाने के लिए कौन सा क्रांतिकारी काम कर रहे हैं? ये सवाल उठाए जाने चाहिए थे।’

Read More बेस्ट हड़ताल का तीसरा दिन: एकनाथ शिंदे के साथ देर रात तक चली बैठक, समाधान की आस में लाखों मुंबईकर

खार पुलिस स्टेशन के बाहर सोमैया पर हुए कथित हमले के बाद मुंबई भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय गृहसचिव अजय कुमार भल्ला से मुलाकात करने जा रहा है। इस मंडल में सोमैया, मिहीर कोटेचा, सुनील राणे और अन्य नेता शामिल होंगे। सोमैया ने दावा किया था कि शनिवार को शिवसेना कार्यकर्ताओं की कथित पत्थरबाजी में उन्हें चोट आई थी।

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान