शिवसेना कार्यकर्ताओं ने अवरोधक तोड़कर राणा के आवासीय परिसर में घुसने की कोशिश की

शिवसेना कार्यकर्ताओं ने अवरोधक तोड़कर राणा  के आवासीय परिसर में घुसने की कोशिश की

मुंबई:शिवसेना कार्यकर्ताओं ने शनिवार सुबह बैरिकेड्स तोड़कर महाराष्ट्र के विधायक रवि राणा और उनकी पत्नी सांसद नवनीत राणा के खार इलाके में स्थित आवासीय परिसर में घुसने की कोशिश की, जिन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के घर के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ करने का फैसला किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने स्थिति पर काबू पा लिया और पार्टी कार्यकर्ताओं को आगे जाने से रोक दिया।

Read More मध्य रेलवे की मोबाइल UTS सेवा हिट: 5.40 लाख यात्रियों ने उठाया फायदा, करोड़ों की कमाई

गौरतलब है कि राणा परिवार ने शुक्रवार को कहा था कि वे उपनगरीय बांद्रा में शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के निजी आवास ‘मातोश्री’ के बाहर शनिवार सुबह नौ बजे हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे।

Read More मुंबई: टैक्सीमेंस कॉलोनी पुनर्विकास विवाद में पूर्व पदाधिकारियों पर FIR, फर्जी हस्ताक्षर कराने का आरोप

राजनेता दंपत्ति की योजना का कड़ा विरोध करने वाले शिवसेना कार्यकर्ता शुक्रवार सुबह से ‘मातोश्री’ के बाहर डेरा डाले हुए हैं।

Read More विक्रोली फुट ओवर ब्रिज में देरी पर यात्रियों का सवाल, मंजूरी का इंतजार जारी

पुलिस ने बताया कि ” शनिवार की सुबह करीब आठ बजकर 45 मिनट पर नाराज शिवसेना समर्थकों ने उपनगरीय खार में स्थित राणा के अपार्टमेंट से लगभग 50 मीटर की दूरी पर लगाए गए अवरोधकों को तोड़ दिया। उन्होंने अपार्टमेंट परिसर में प्रवेश करने की कोशिश की। शिवसेना समर्थकों ने ठाकरे के समर्थन में नारे लगाते हुए दंपति को घर से बाहर निकलने की चुनौती दी।

Read More मुंबई  पोलिस का समुद्री सुरक्षा को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम, ‘सागर रक्षक दल’ में 1,200 से अधिक नए स्वयंसेवक शामिल

शिवसेना समर्थक ने कहा, ”हमने राणा दंपत्ति की चुनौती स्वीकार कर ली है। उन्हें आने दो, हम उनका स्वागत करने और उन्हें ”प्रसाद” देने के लिए तैयार हैं।’’ पत्रकारों से बात करते हुए शिवसेना सांसद अनिल देसाई ने कहा कि ‘‘मातोश्री” शिवसैनिकों का मंदिर है और हिंदुत्व शिवसेना के खून में है, कोई हमें हिंदुत्व न सिखाए।

उन्होंने बताया कि मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया और पार्टी कार्यकर्ताओं को ऐसी किसी भी चीज में शामिल होने से रोका जिससे कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा हो।

शुक्रवार को मुंबई पुलिस ने अमरावती के सांसद नवनीत राणा और उनके पति तथा बडनेरा से विधायक रवि राणा को शहर में कानून-व्यवस्था की स्थिति में व्यवधान नहीं डालने के लिए एक नोटिस जारी किया था। गौरतलब है कि नवनीत राणा को केंद्र सरकार द्वारा ”वाई श्रेणी” की सुरक्षा प्रदान की गई है।

रवि राणा ने पहले यहां पत्रकारों से कहा था कि उन्होंने मुख्यमंत्री से हनुमान जयंती पर ”महाराष्ट्र को संकट से मुक्त करने और राज्य के लिए शांति प्राप्त करने के लिए” हनुमान चालीसा पढ़ने की मांग की थी, लेकिन ठाकरे ने ऐसा करने से ”इनकार” कर दिया था।

अधिकारी ने कहा कि कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और मातोश्री के बाहर बड़ी संख्या में कर्मियों को तैनात किया है।

”मातोश्री” के अलावा पुलिस ने दक्षिण मुंबई में मुख्यमंत्री ठाकरे के आधिकारिक आवास ”वर्षा” पर भी सुरक्षा बढ़ा दी है।

उन्होंने बताया कि शनिवार तड़के जोनल डीसीपी मंजूनाथ सिंगे समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया और सुरक्षा बलों की तैनाती का जायजा लिया।

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान