भयंदर में पत्‍‌नी ने खाने में ज्यादा नमक डाला तो गला घोंटकर मार डाला, गिरफ्तार

भयंदर में पत्‍‌नी ने खाने में ज्यादा नमक डाला तो गला घोंटकर मार डाला, गिरफ्तार

Rokthok Lekhani

Read More मुंबई : सुषमा अंधारे ने फडणवीस को चुनौती दी: क्या वह महिला कल्याण के लिए इस्तीफा देंगे?

ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भयंदर बस्ती में एक व्यक्ति ने गुस्से में अपनी पत्‍‌नी की हत्या कर दी। गुस्से की वजह यह थी कि नाश्ते में परोसे गए भोजन में नमक अधिक था। पुलिस ने शनिवार को कहा कि घटना शुक्रवार सुबह भयंदर पूर्व के फाटक रोड इलाके में हुई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

Read More मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के नाम पर सोशल मीडिया पर फर्जी जातिगत बयान वायरल, सख्त कार्रवाई की चेतावनी

मीरा भयंदर-वसई विरार पुलिस आयुक्त कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि 46 वर्षीय नीलेश घाघ ने सुबह लगभग 9.30 बजे अपनी 40 वर्षीय पत्‍‌नी निर्मला की गला घोंटकर हत्या कर दी। निर्मला ने नाश्ते में खिचड़ी बनाई थी जिसमें नमक अधिक था। इस वजह से उसे बेहद गुस्सा आ गया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची।इधर, घटना के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। भयंदर पुलिस स्टेशन में आरोपित के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आइपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Read More उल्हासनगर में शिंदे गुट को बड़ा झटका, जाति प्रमाणपत्र अमान्य होने पर नगरसेवक अयोग्य घोषित

ठाणे शहर में एक बुजुर्ग व्यक्ति को समय पर नाश्ता नहीं मिला तो उसे इतना गुस्सा आया कि उसने रिवाल्वर से अपनी बहू को गोली मार दी। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि राबोदी इलाके की रहने वाली 42 वर्षीय महिला के पेट में गोली लगी है। उसका एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। राबोदी थाने के वरिष्ठ निरीक्षक संतोष घाटकर ने कहा कि आरोपी काशीनाथ पांडुरंग पाटिल (76) के खिलाफ हत्या का प्रयास, आपराधिक धमकी के अलावा आ‌र्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

Read More मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 18 जून को 2 घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक, सफर पर निकलने से पहले पढ़ें यह जरूरी अपडेट

आरोपित की एक अन्य बहू की शिकायत का हवाला देते हुए अधिकारी ने कहा कि घटना गुरुवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे हुई। उन्होंने कहा कि जब पीड़िता ने चाय के साथ समय पर नाश्ता नहीं दिया तो आरोपित नाराज हो गया। बुजुर्ग ने रिवाल्वर निकाली और अपनी बहू को गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गई। परिवार के अन्य सदस्यों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। पुलिस यह पता लगा रही है कि हमले के पीछे कोई अन्य मामला तो नहीं है।


Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान