पुणे में कोटक महिंद्रा बैंक के एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया

पुणे  में कोटक महिंद्रा बैंक के एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया

पुणे:महाराष्ट्र में पुणे जिले के लोनावला में कर्ज पर निर्धारित दर से उच्च ब्याज दर वसूल करने की एक होटल व्यवसायी की शिकायत के बाद जिले की देहात पुलिस ने कोटक महिंद्रा बैंक के एक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि निजी बैंक 2013 में जिस ब्याज दर पर उसे लोन दिया था, उससे उच्च दर वसूल कर रहा है ।

Read More मुंबई : रायगढ़ किले में प्री-वेडिंग शूट पर कार्रवाई के निर्देश 

लोनावला थाने के पुलिस निरीक्षक सीताराम दुबल ने बताया कि होटल कारोबारी आशोक पुरोहित ने अपनी शिकायत में सात लोगों का नाम लिया है, जिसमें कोटक महिंद्रा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी उदय कोटक भी शामिल हैं हालांकि इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं है ।

Read More महाराष्ट्र ATS की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान से कथित संपर्कों को लेकर अहिल्यानगर के 4 युवकों से पूछताछ

दुबल ने कहा, ‘‘शिकायतकर्ता ने 2013 में 62 लाख रुपये का लोन लिया था । उन्होंने दावा किया कि उसे 10.30 प्रतिशत की ब्याज का वादा किया गया था लेकिन बैंक 12 प्रतिशत ब्याज वसूल कर रहा है जिसके कारण उनके साथ 20 से 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुयी है ।

Read More आज रात मुंबई के आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, शुक्र और बृहस्पति की दुर्लभ युति पर रहेगी सबकी नजर

उन्होंने बताया कि आठ मार्च को भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468 ओर 471 के तहत मामला दर्ज किया गया ।

Read More मुद्रांक विभाग में बड़ा फेरबदल: मुंबई-पुणे में लंबे समय से जमे 74 अधिकारियों का विदर्भ-मराठवाड़ा ट्रांसफर

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में बैंक लोन विभाग के अलंकार खरे नामक व्यक्ति को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया और मामले की जांच की जा रही है।

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान