started
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... मुंबई : फ्लाइट से अचानक निकलने लगा धुआं, 42 मिनट तक अटकी रहीं 194 लोगों की सांसें, राजकोट में हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Published On
By Online Desk
इंडिगो फ्लाइट में सोमवार को कार्गो होल्ड एरिया में धुआं मिलने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यह फ्लाइट दुबई से मुंबई जा रही थी। बीच रास्ते में ही फ्लाइट के कार्गो एरिया में धुआं देखने को मिला। इसके बाद इमरजेंसी घोषित की गई और फ्लाइट को राजकोट डाइवर्ट कर दिया गया। इस फ्लाइट में कुल 194 लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार दोपहर 2.45 बजे इमरजेंसी घोषित की गई और 3.27 बजे फ्लाइट ने राजकोट एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। इस दौरान पूरे 42 मिनट तक 194 लोगों की सांसें अटकी रहीं। हालांकि, अंत में सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और धुआं निकलने की वजह की जांच की जा रही है। ठाणे : स्कूलों के पास सिगरेट-गुटखा बेचने वालों की अब खैर नहीं, नगर परिषद ने शुरू किया बड़ा ‘सफाई’ अभियान
Published On
By Online Desk
ठाणे जिले में स्थित अंबरनाथ नगर परिषद ने स्कूली छात्रों को नशे के जाल से बचाने के लिए एक बड़ा और सख्त कदम उठाया है। अंबरनाथ नगर परिषद प्रशासन ने सिगरेट और तंबाकू उत्पादों की बिक्री रोकने के लिए सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले गंभीर दुष्प्रभावों को देखते हुए इसकी बिक्री के खिलाफ एक विशेष अभियान शुरू कर दिया गया है और संबंधित पान की दुकानों के खिलाफ कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मुंबई के नेशनल पार्क में दौड़ पड़ी वन की रानी, पीयूष गोयल ने टॉय ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर दी 'गुड न्यूज'
Published On
By Online Desk
पश्चिमी उपनगर बोरिवली स्थित संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान की पसंदीदा वन रानी यानि टॉय ट्रेन एक बार फिर दौड़ पड़ी है। शनिवार को केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और राज्य के वन मंत्री गणेश नाईक ने हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा कि करीब 50 साल से यह टॉय ट्रेन नेशनल पार्क की विशेष पहचान थी। प्राकृतिक आपदा के कारण कुछ दिन के लिए बंद पड़ गई थी, लेकिन अब नए रूप और नए रंग में फिर से शुरू की गई है। ऐसा प्रयास किया जाए कि मुंबई में जो भी पर्यटक आए, उसकी यात्रा तब तक अधूरी रहे जब तक कि वह टॉय ट्रेन से यात्रा नहीं कर लें। ठाणे : घोड़बंदर रोड के निवासियों ने आरोप लगाया है कि मीरा-भायंदर नगर निगम ने घोड़बंदर रोड पर गायमुख घाट खंड की मरम्मत शुरू; सड़क के एक तरफ का हिस्सा बंद, यातायात धीमा
Published On
By Online Desk
ठाणे पुलिस और घोड़बंदर रोड के निवासियों ने आरोप लगाया है कि मीरा-भायंदर नगर निगम ने घोड़बंदर रोड पर गायमुख घाट खंड की मरम्मत शुरू करने से पहले उन्हें सूचित नहीं किया। मरम्मत कार्य में डामर बिछाना शामिल था, जिसके कारण नगर निगम को सड़क के एक तरफ का हिस्सा बंद करना पड़ा, जिससे यातायात धीमा हो गया। निवासियों का मानना है कि अगर सभी हितधारकों को पहले से सूचित किया जाता, तो भारी वाहनों का मार्ग परिवर्तित किया जा सकता था और रविवार की अफरा-तफरी से बचा जा सकता था। 
