January
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... ठाणे-भिवंडी-कल्याण मेट्रो प्रोजेक्ट के पहले चरण का जोरों पर; जनवरी 2027 तक मेट्रो सेवा आम लोगों के लिए शुरू कर दी जाएगी
Published On
By Online Desk
दहिसर-काशीगांव मेट्रो के शुरू होने के बाद ठाणे शहर से गुजरने वाली एक और मेट्रो लाइन पर काम ने रफ्तार पकड़ ली है। ठाणे और भिवंडी को जोड़ने वाली मेट्रो लाइन 5 (ऑरेंज लाइन) का निर्माण कई सालों से चल रहा है। आखिरकार इस प्रोजेक्ट के लिए एक नई डेडलाइन तय कर दी गई है। इस टाइमलाइन के मुताबिक, ठाणे-भिवंडी मेट्रो के इस आने वाले दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है और इसके जनवरी 2027 तक यात्रियों के लिए खुलने की संभावना है। मुंबई : 27 जनवरी से पानी की कटौती! इन इलाकों में नहीं आएगा BMC का पानी
Published On
By Online Desk
बृहन्मुंबई नगर निगम ने मुलुंड और भांडुप में जल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मरम्मत और पाइपलाइन स्थानांतरित करने की योजना बनाई है। इसके कारण मंगलवार 27 जनवरी की सुबह 10 बजे से बुधवार 28 जनवरी की सुबह 10 बजे तक पानी की सप्लाई बंद रहेगी। बीएमसी के अनुसार, मुलुंड (पश्चिम) में 2400 मिमी व्यास वाली वैतरणा मुख्य जलवाहिनी के 12 कनेक्शनों को अब 2750 मिमी व्यास की अपर वैतरणा जलवाहिनी पर शिफ्ट किया जा रहा है। इसके साथ ही भांडुप के खिंडिपाड़ा में जलवाहिनी पर लोहे का ढक्कन लगाने का काम भी पूरा किया जाएगा। इसी तकनीकी प्रक्रिया के कारण पानी की आपूर्ति अस्थायी रूप से रोकी जाएगी। मुंबई : नए मेयर के लिए अभी और करना होगा इंतजार ; बीजेपी गणतंत्र दिवस के बाद 27 जनवरी को रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू करे
Published On
By Online Desk
नए मेयर के लिए अभी और इंतजार करना होगा. बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में मेयर पद का चुनाव फिलहाल टाल दिया गया है. मेयर का चुनाव अब फरवरी के पहले हफ्ते में कराए जाने की संभावना है. देरी की वजह तकनीकी दिक्कतें बताई जा रही हैं, क्योंकि सत्ताधारी पार्टियां अपने पार्षदों और ग्रुप्स को रजिस्टर नहीं कर सकी हैं.बीएमसी में आरक्षण घोषित होने के बाद 31 जनवरी को चुनाव कराने की तैयारी थी, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना के नगरसेवकों के गुट का रजिस्टेशन का काम अभी पूरा नहीं हो सका है. इसी वजह से चुनाव की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी. लॉटरी प्रक्रिया से यह तय हो गया है कि मुंबई की मेयर कोई महिला होगी जो सामान्य वर्ग से होगी. मुंबई : 27 जनवरी तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए कमाल आर खान
Published On
By Online Desk
बांद्रा कोर्ट में कमाल राशिद खान (केआरके) से जुड़े फायरिंग मामले में अहम सुनवाई हुई। कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस ने बताया कि मामले में दो राउंड फायर किए गए थे और मौके से एक कारतूस भी बरामद किया गया है। हालांकि, फायरिंग के पीछे की मंशा अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है और जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, फायरिंग की घटना को गंभीरता से लिया जा रहा है, क्योंकि इससे सार्वजनिक सुरक्षा को खतरा हो सकता था। 
