Anti-India
Maharashtra 

मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम का दावा... छात्र आंदोलन के पीछे भारत विरोधी विदेशी शक्तियां 

मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम का दावा...  छात्र आंदोलन के पीछे भारत विरोधी विदेशी शक्तियां  महाराष्ट्र प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में बीजेपी के नेता और सिद्धिविनायक मंदिर के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन, ओमप्रकाश चौहान, गोविंद येतयेकर उपस्थित थे। इस अवसर पर मुंबई बीजेपी अध्यक्ष साटम ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे क्रांतिकारी विकास को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय भारत विरोधी ताकतें छात्र आंदोलनों के माध्यम से एक गहरी साजिश रच रही हैं। साटम ने कहा कि आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और अगले तीन वर्षों में यह 5 ट्रिलियन डॉलर के साथ तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। 'मेक इन इंडिया' और 'स्टार्टअप इंडिया' जैसी योजनाओं के कारण एमएसएमई की संख्या 15 लाख से बढ़कर 7.5 करोड़ हो गई है, जिससे करोड़ों युवाओं को रोजगार मिला है। भारत की इस तेज प्रगति से घबराकर देश विरोधी ताकतें अब विदेशी फंड और एफसीआरए कानूनों से बचने के लिए तीसरे पक्ष का सहारा ले रही हैं।
Read More...

कनाडा के स्वामीनारायण मंदिर में अराजक तत्‍वों द्वारा दीवार पर भारत विरोधी लाइनें ... कार्रवाई की मांग!

कनाडा के स्वामीनारायण मंदिर  में अराजक तत्‍वों द्वारा दीवार पर भारत विरोधी लाइनें ... कार्रवाई की मांग! स्‍वामीनारायण मंदिर की दीवार पर भारत विरोधी बातें लिखने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक ना सिर्फ ऐसा किया गया है बल्कि मंदिर की दीवार को कुछ को नुकसान भी पहुंचाया गया है। अराजक तत्‍वों द्वारा मंदिर की दीवार पर भारत विरोधी लाइनें लिखी गई हैं।
Read More...

Advertisement