Uttan-Virar
Maharashtra 

उत्तन-विरार सी लिंक से बनेगा दिल्ली का नया रास्ता केंद्र से मिली सैद्धांतिक मंजूरी, जानें बड़ी 'गुड न्यूज'

उत्तन-विरार सी लिंक से बनेगा दिल्ली का नया रास्ता केंद्र से मिली सैद्धांतिक मंजूरी, जानें बड़ी 'गुड न्यूज' सड़क मार्ग से मुंबई से दिल्ली का सफर तेजी से पूरा कराने का नया प्लान सरकार ने तैयार कर लिया है। केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय ने प्रस्तावित उत्तन-विरार सी लिंक को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे से जोड़ने के प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। विरार के करीब सी लिंक एक्सप्रेस से जोड़ेगा। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने से मुंबई-वधावन एक्सप्रेस कॉरिडोर (एमवीईसी) को राष्ट्रीय एक्सप्रेसवे नेटवर्क से जोड़ने का रास्ता साफ हो गया है। उत्तन- विरार सी लिंक के तहत 55.12 किमी लंबा ब्रिज तैयार होने है। जिसमें से 24.35 किमी लंबा ब्रिज समुद्र पर होगा। जो समुद्र पर बनने वाला सबसे लंबा ब्रिज होगा।
Read More...
Mumbai 

मुंबई : उत्तन-विरार सी लिंक प्रोजेक्ट के फेज़ 1 को मंज़ूरी; सरकारी प्रस्ताव जारी

मुंबई : उत्तन-विरार सी लिंक प्रोजेक्ट के फेज़ 1 को मंज़ूरी; सरकारी प्रस्ताव जारी राज्य सरकार ने एक सरकारी प्रस्ताव जारी किया, जिसमें उत्तन-विरार सी लिंक प्रोजेक्ट के फेज़ 1 को मंज़ूरी दी गई। मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी इस प्रोजेक्ट को ₹58,754 करोड़ की कुल लागत से पूरा करने के लिए तैयार है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हाल ही में इंफ्रास्ट्रक्चर पर कैबिनेट कमेटी की बैठक में, ₹58,754 करोड़ की संशोधित लागत के साथ नए डिज़ाइन वाले उत्तान-विरार सी लिंक को मंज़ूरी दी, जिससे लागत ₹30,000 करोड़ कम हो गई।
Read More...

Advertisement