Bajrang
Mumbai 

मुंबई: गैर हिंदुओं की नो एंट्री, नवरात्रि मंडल में मुस्लिम नहीं, विहिप और बजरंग दल ने आयोजनों के लिए जारी की है गाइडलाइंस

मुंबई: गैर हिंदुओं की नो एंट्री, नवरात्रि मंडल में मुस्लिम नहीं, विहिप और बजरंग दल ने आयोजनों के लिए जारी की है गाइडलाइंस मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी विधायक संजय उपाध्याय ने कहा कि हमारे गणपति पर अंडा भेजने वाले नहीं चलेंगे। हमारा त्यौहार है। नवरात्रि मंडल, डांडिया में हमें हमारी बहु, बेटियां सुरक्षित चाहिए इसलिए हमें हमारे डांडिया में मुस्लिम नहीं चाहिए। गौरतलब है कि इससे विश्व हिंदू परिषद ने डांडिया के लिए गाइडलाइन जारी दिया था। गाइडलाइन के अनुसार, डांडिया में गैर हिंदुओं को अनुमति नहीं होगी और वहां आने वाले के माथे पर तिलक होगा। इसके बाद सत्ताधारी बीजेपी भी आक्रामक हो गई। बीजेपी विधायक संजय उपाध्याय ने बजरंग दल और वीएचपी का समर्थन किया है।
Read More...
National 

मुंबई : 26/11 आतंकियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन में बहादुरी दिखाने वाले पूर्व एनएसजी कमांडो बजरंग सिंह ड्रग्स तस्करी मामले में गिरफ्तार

मुंबई : 26/11 आतंकियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन में बहादुरी दिखाने वाले पूर्व एनएसजी कमांडो बजरंग सिंह ड्रग्स तस्करी मामले में गिरफ्तार राजस्थान एटीएस और आतंकवाद निरोधक दस्ते ने संयुक्त कार्रवाई कर वर्ष 2008 में मुंबई के होटल ताज पर हुए हमले (26/11) में आतंकियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन में बहादुरी दिखाने वाले पूर्व एनएसजी कमांडो बजरंग सिंह को ड्रग्स तस्करी मामले में गिरफ्तार किया है। बजरंग तेलंगाना और ओडिशा से गांजा की तस्करी कर राजस्थान के विभिन्न इलाकों में आपूर्ति करता था। उसके खिलाफ 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
Read More...

Advertisement