मुंबई : 26/11 आतंकियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन में बहादुरी दिखाने वाले पूर्व एनएसजी कमांडो बजरंग सिंह ड्रग्स तस्करी मामले में गिरफ्तार

Mumbai: Former NSG commando Bajrang Singh, who displayed bravery in the operation against the 26/11 terrorists, arrested in a drug smuggling case.

मुंबई : 26/11 आतंकियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन में बहादुरी दिखाने वाले पूर्व एनएसजी कमांडो बजरंग सिंह ड्रग्स तस्करी मामले में गिरफ्तार

राजस्थान एटीएस और आतंकवाद निरोधक दस्ते ने संयुक्त कार्रवाई कर वर्ष 2008 में मुंबई के होटल ताज पर हुए हमले (26/11) में आतंकियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन में बहादुरी दिखाने वाले पूर्व एनएसजी कमांडो बजरंग सिंह को ड्रग्स तस्करी मामले में गिरफ्तार किया है। बजरंग तेलंगाना और ओडिशा से गांजा की तस्करी कर राजस्थान के विभिन्न इलाकों में आपूर्ति करता था। उसके खिलाफ 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

मुंबई : राजस्थान एटीएस और आतंकवाद निरोधक दस्ते ने संयुक्त कार्रवाई कर वर्ष 2008 में मुंबई के होटल ताज पर हुए हमले (26/11) में आतंकियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन में बहादुरी दिखाने वाले पूर्व एनएसजी कमांडो बजरंग सिंह को ड्रग्स तस्करी मामले में गिरफ्तार किया है। बजरंग तेलंगाना और ओडिशा से गांजा की तस्करी कर राजस्थान के विभिन्न इलाकों में आपूर्ति करता था। उसके खिलाफ 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

 

Read More मुंबई ; प्रकाश अंबेडकर ने  नागपुर हिंसा पर पुलिस की कड़ी आलोचना की

एटीएस ने ऐसे किया गिरफ्तार
एटीएस के महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि बजरंग सिंह मूल रूप से सीकर जिले के फतेहपुर का निवासी है। करीब दो महीने से एटीएस बजरंग की तलाश में जुटी थी। पुलिस को सूचना मिली कि बजरंग बुधवार को चूरू जिले में स्थित रतनगढ़ में मौजूद है। इस पर एटीएस ने जाल बिछाकर उसको गिरफ्तार कर लिया।

Read More भारतीय शेयर बाजार खुला

पहले भी हुई है गिरफ्तारी
जानकारी के अनुसार बजरंग वर्ष 2023 में हैदराबाद में सौ किलो गांजे की तस्करी के मामले में गिरफ्तार हुआ था, लेकिन बाद में जमानत पर रिहा हो गया था।

Read More मुंबई:  अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाही; अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई तेज