smuggling
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... मुंबई : एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी का बड़ा खुलासा, ₹10.75 करोड़ का सोना जब्त
Published On
By Online Desk
राजस्व खुफिया निदेशालय की मुंबई जोनल यूनिट ने छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सोने की तस्करी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। कार्रवाई के दौरान 6.859 किलोग्राम 24 कैरेट सोने की धूल बरामद की गई। इसकी कुल कीमत करीब 10.75 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस मामले में पांच बांग्लादेशी नागरिकों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई एयरपोर्ट से चल रहे सोने की तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार
Published On
By Online Desk
विदेशी सोने की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुंबई एयरपोर्ट पर तस्करी गिरोह के नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुंबई एयरपोर्ट पर तैनात एक महिला कर्मचारी भी शामिल है। डीआरआई ने मुंबई एयरपोर्ट के जरिए चल रहे इस संगठित सोना तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया। जांच के दौरान एक ऐसी जगह का भी पता चला, जहां विदेशी तस्करी का सोना पिघलाया जाता था। मुंबई एयरपोर्ट पर बड़े तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, 37 करोड़ रुपये का सोना जब्त; 24 महिलाएं गिरफ्तार
Published On
By Online Desk
राजस्व खुफिया निदेशालय ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बड़े सोना तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 24 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार, इनके पास से 29.37 किलोग्राम सोना बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 37.74 करोड़ रुपये है। अधिकारी ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर डीआरआई की मुंबई जोनल यूनिट ने बुधवार को 'ऑपरेशन धाहाबू ब्लिट्ज' चलाया। इसे इस वर्ष मुंबई एयरपोर्ट पर हुई सबसे बड़ी कार्रवाई में से एक माना जा रहा है। 'धाहाबू' स्वाहिली भाषा में सोने को कहा जाता है। मुंबई हवाई अड्डे पर दो करोड़ रुपये का गांजा बरामद, सीआईएसएफ की कार्रवाई से तस्करी नाकाम
Published On
By Online Desk
2026 को मुंबई हवाई अड्डे पर एक बड़ी तस्करी का प्रयास विफल किया गया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के कर्मियों ने लगभग दो करोड़ रुपये मूल्य का हाइड्रोपोनिक गांजा जब्त किया। यह मादक पदार्थ एक लोडर के पास से बरामद किया गया, जिसे सीमा शुल्क विभाग को सौंप दिया गया है। यह घटना तब हुई जब हवाई अड्डे पर काम करने वाला एक लोडर टर्मिनल भवन से बाहर निकल रहा था। उसके पास एक बैग था जिसकी एक्स-बीआईएस प्रणाली से नियमित सुरक्षा जांच की जा रही थी। ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ कर्मियों ने उसके बैग में संदिग्ध सामग्री देखी। उन्होंने तुरंत लोडर को आगे की जांच के लिए रोक लिया। 
