नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़... नेपाली नागरिक के पास मिला इतना चरस, कीमत उड़ा देगी होश

New Delhi: International drug smuggling gang busted... So much hashish found with a Nepali citizen, the price will blow your mind.

नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़... नेपाली नागरिक के पास मिला इतना चरस, कीमत उड़ा देगी होश

दिल्ली पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान महेश (46) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 10.97 किलोग्राम हाई-ग्रेड चरस बरामद की है, जिसकी कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। यह बरामदगी दिल्ली पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है, जिसने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अपनी मुहिम को और तेज कर दिया है।

नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान महेश (46) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 10.97 किलोग्राम हाई-ग्रेड चरस बरामद की है, जिसकी कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। यह बरामदगी दिल्ली पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है, जिसने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अपनी मुहिम को और तेज कर दिया है।

 

Read More नई दिल्ली : जांच में सहयोग नहीं कर रहा राणा

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि गिरफ्तार नेपाली नागरिक महेश नियमित रूप से नेपाल से दिल्ली तक अवैध मादक पदार्थों की खेप पहुंचाने और वितरण करने के धंधे में संलिप्त था। यह गिरोह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काम कर रहा था और इसका नेटवर्क नेपाल से शुरू होकर भारत में विभिन्न स्थानों तक फैला हुआ था। 

Read More नई दिल्ली : पाकिस्तानी हैंडलर्स से टेलीग्राम पर मिली जानकारी से बम बनाने की तकनीकें आजमाता था डॉ. उमर 

दिल्ली पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके। पुलिस का मानना है कि इस गिरोह का संबंध बड़े पैमाने पर नशीले पदार्थों की तस्करी से है और बरामद चरस की खेप एक बड़ी खेप का हिस्सा हो सकती है।

Read More 'इंडिया' शब्द को बदलकर भारत या हिंदुस्तान करने पर जल्द करें फैसला', दिल्ली हाईकोर्ट ने दिए केंद्र को निर्देश

दिल्ली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। महेश को दिल्ली में एक सुनियोजित तरीके से जाल बिछाकर पकड़ा गया। उसकी तलाशी के दौरान उसके पास से भारी मात्रा में चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी महेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। 

Read More नई दिल्ली : एसआईआर की प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है; विपक्ष चुनाव आयोग पर हमलावर