Acharya
Mumbai 

मुंबई : जगन्नाथ शंकर शेठ, आचार्य अत्रे चौक और वर्ली स्टेशन पर नए गेट खुले 

मुंबई : जगन्नाथ शंकर शेठ, आचार्य अत्रे चौक और वर्ली स्टेशन पर नए गेट खुले  मुंबई मेट्रो लाइन 3, जिसे एक्वा लाइन के नाम से भी जाना जाता है, ने यात्रियों को जगन्नाथ शंकर शेठ, आचार्य अत्रे चौक और वर्ली स्टेशन पर नए गेट खुलने की जानकारी दी है। नए एंट्री/एग्जिट गेट खुलने से, मराठा मंदिर, कमला मिल्स कंपाउंड और एमसीजीएम इंजीनियरिंग हब जाना अब यात्रियों के लिए आसान हो जाएगा। मुंबई मेट्रो ने यात्रियों की सुविधा के लिए तीन स्टेशनों पर गेट खोलने की घोषणा की है। जगन्नाथ शंकर शेठ (मुंबई सेंट्रल) पर, मराठा मंदिर जाने के लिए गेट बी4 खुलता है। आचार्य अत्रे चौक पर एमसीजीएम इंजीनियरिंग हब के पास गेट ए1 और ए2 खुलेंगे, जबकि वर्ली मेट्रो स्टेशन का गेट ए2 कमला मिल्स कंपाउंड के पास खुलेगा।  
Read More...
National 

पटना : रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किडनी दान को लेकर एक तीखा बयान जारी किया

पटना : रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किडनी दान को लेकर एक तीखा बयान जारी किया आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किडनी दान को लेकर एक तीखा बयान जारी किया है. उन्होंने नाम लिए बिना इशारों-इशारों में अपने भाई तेजस्वी यादव और उनके सलाहकार संजय यादव पर जमकर हमला बोला है. रोहिणी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि जो लोग लालू प्रसाद यादव के नाम पर संवेदना दिखाते हैं, लेकिन असल में किडनी दान जैसे बड़े फैसले पर केवल टिप्पणी करने तक सीमित रहते हैं. दरअसल, रोहिणी आचार्य ने बिहार के एक पत्रकार को कॉल कर उनसे पूछा कि आपने मेरे बारे में टीवी पर क्या कहा?
Read More...
Maharashtra 

मुंबई :  राजभवन में राज्यपाल आचार्य देवव्रत का मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया स्वागत 

मुंबई :  राजभवन में राज्यपाल आचार्य देवव्रत का मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया स्वागत  नवनियुक्त राज्यपाल आचार्य देवव्रत का मुंबई स्थित राजभवन में स्वागत किया गया। उनके साथ पत्नी दर्शना देवी भी मौजूद थीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राज्यपाल का स्वागत किया। राज्यपाल को शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। राज्यपाल के स्वागत के लिए महाराष्ट्र पुलिस द्वारा राजकीय सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) भी दिया गया। इस भव्य स्वागत को लेकर महाराष्ट्र मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी दी गई और 'एक्स' पोस्ट में लिखा गया, "महाराष्ट्र के नवनियुक्त राज्यपाल आचार्य देवव्रत पत्नी दर्शना देवी के साथ मुंबई स्थित राजभवन पहुंचे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान, राज्यपाल आचार्य देवव्रत को राज्य पुलिस बल द्वारा 'गार्ड ऑफ ऑनर' प्रदान किया गया।"
Read More...
National 

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को महाराष्ट्र का अतिरिक्त कार्यभार; सीपी राधाकृष्णन की लेंगे जगह

 गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को महाराष्ट्र का अतिरिक्त कार्यभार; सीपी राधाकृष्णन की लेंगे जगह भारत के नए उपराष्ट्रपति बने सीपी राधाकृष्णन ने महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से गुरुवार को इस्तीफा दे दिया। राष्ट्रपति भवन की तरफ से बयान जारी कर यह जानकारी दी गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राधाकृष्णन के इस्तीफे के बाद गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को महाराष्ट्र का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। वे अब दोनों राज्यों के राज्यपाल की जिम्मेदारी संभालेंगे। राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी बयान में आगे बताया गया कि सीपी राधाकृष्णन के उपराष्ट्रपति चुने जाने के बाद महाराष्ट्र के राज्यपाल का पद खाली हुआ। इसके चलते राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत को महाराष्ट्र का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।   
Read More...

Advertisement