slows
Maharashtra 

महाराष्ट्र : नासिक में म्हाडा कार्रवाई के बाद निर्माण क्षेत्र की रफ्तार धीमी... प्रोजेक्ट मंजूरी के लिए इंतजार कर रहे बिल्डर

महाराष्ट्र : नासिक में म्हाडा कार्रवाई के बाद निर्माण क्षेत्र की रफ्तार धीमी...  प्रोजेक्ट मंजूरी के लिए इंतजार कर रहे बिल्डर नासिक में पिछले कुछ वर्षों में तेजी से शहरीकरण हुआ है। आबादी बढ़ने के साथ आवास, व्यावसायिक स्थान और नए आवासीय प्रोजेक्ट की मांग भी बढ़ी है। इसके चलते मनपा के नगररचना विभाग के पास लगातार नए प्रस्ताव आते रहे हैं। लेकिन म्हाडा प्रकरण में कथित फर्जी दस्तावेज, भूखंड विभाजन और 20 प्रतिशत समावेशी आवास योजना के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं को लेकर शुरू हुई कार्रवाई के बाद निर्माण क्षेत्र में अनिश्चितता का माहौल बना है।
Read More...
Mumbai 

मुंबई में भारी बारिश का अनुमान... बारिश के कारण सड़क यातायात धीमा

मुंबई में भारी बारिश का अनुमान... बारिश के कारण सड़क यातायात धीमा वाकोला में दुर्घटना के कारण यातायात धीमा था। मुंबई में सुबह से हो रही भारी बारिश के कारण कुछ जगहों पर जलभराव की घटनाएं हुईं. इसलिए ट्रैफिक धीरे-धीरे चल रहा था। इसके अलावा अंधेरी सबवे में भी पानी भर गया. कुर्ला एलबीएस रोड इलाके में भी वाहन धीमी गति से चल रहे थे. वाकोला पुल पर हुए हादसे के कारण दक्षिण की ओर जाने वाली लेन पर यातायात धीमी गति से चल रहा था.
Read More...
Mumbai 

मुंबई की रफ्तार बारिश ने थामी... ऑरेंज अलर्ट जारी

मुंबई की रफ्तार बारिश ने थामी...  ऑरेंज अलर्ट जारी मुंबई में बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की समस्या हुई है, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ी है। कई सड़कों पर पानी भर गया है। ट्रेन सेवाएं फिलहाल सामान्य रूप से चल रही हैं। बीते 24 घंटे में मुंबई में औसत 93 मिलीमीटर बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आज मुंबई के साथ ही पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र में अगले 4-5 दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। 
Read More...

Advertisement