मुंबई की रफ्तार बारिश ने थामी... ऑरेंज अलर्ट जारी

Rain slows down Mumbai's pace... Orange alert issued

मुंबई की रफ्तार बारिश ने थामी...  ऑरेंज अलर्ट जारी

मुंबई में बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की समस्या हुई है, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ी है। कई सड़कों पर पानी भर गया है। ट्रेन सेवाएं फिलहाल सामान्य रूप से चल रही हैं। बीते 24 घंटे में मुंबई में औसत 93 मिलीमीटर बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आज मुंबई के साथ ही पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र में अगले 4-5 दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। 

मुंबई : मुंबई में बारिश का दौर जारी है और मौसम विभाग ने आज भी मुंबई में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सुबह से ही मुंबई में तेज बारिश हो रही है, जिसकी वजह से जनजीवन बुरी तरह त्रस्त है। कई इलाकों में जलभराव की समस्या हुई है। मौसम विभाग ने कहा है कि आज मुंबई के तट पर समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, मुंबई में शनिवार तक बारिश जारी रह सकती है। वहीं महाराष्ट्र के कई इलाकों में 15 जुलाई तक बारिश का अनुमान जताया गया है। 

मुंबई में भारी बारिश के चलते धुंध छा गई है। इसकी वजह से मुंबई में हवाई सेवाएं भी बाधित हुई हैं। विभिन्न एयरलाइंस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वह अपडेट फ्लाइट स्टेटस चेक करते रहें। इंडिगो ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'मुंबई में भारी बारिश और भारी एयर ट्रैफिक की वजह से हवाई सेवा प्रभावित हुई है। फ्लाइट स्टेटस को लगातार चेक करते रहें।'

इसी तरह एयर इंडिया ने भी यात्रियों से अपील की है कि वह समय से पहले एयरपोर्ट के लिए निकल जाएं क्योंकि कई जगह जलभराव की समस्या के चलते और ट्रैफिक जाम से उन्हें परेशानी हो सकती है। भारी बारिश के चलते अंधेरी और जोगेश्वरी रेलवे स्टेशन में पानी भर गया है। मुंबई में गुरुवार से शुक्रवार सुबह 8 बजे तक 93 मिलीमीटर बारिश हो चुकी थी। पूर्वी मुंबई में 66 मिमी और पश्चिमी मुंबई में 78 मिमी बारिश हुई। बीएमसी के अधिकारियों ने बताया कि बसों के तीन रूट्स पर पानी भरने की वजह से मार्ग बदला गया है। 

मुंबई में बारिश के चलते कई इलाकों में जलभराव की समस्या हुई है, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ी है। कई सड़कों पर पानी भर गया है। ट्रेन सेवाएं फिलहाल सामान्य रूप से चल रही हैं। बीते 24 घंटे में मुंबई में औसत 93 मिलीमीटर बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आज मुंबई के साथ ही पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र में अगले 4-5 दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। 

Read More मुंबई के एंटॉप हिल इलाके में पालतू कुत्ते पर बेरहमी से हमला किया गया।

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

 मुंबई : आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके कंधे पर काट लिया; स्कूल सिक्योरिटी गार्ड घायल  मुंबई : आवारा कुत्ते ने अचानक हमला कर दिया और उसके कंधे पर काट लिया; स्कूल सिक्योरिटी गार्ड घायल 
सुप्रीम कोर्ट ने केरल HC के आदेश पर लगाई रोक, मुनंबम जमीन विवाद में यथास्थिति बरकरार रखने का दिया निर्देश
नई दिल्ली : चार साल तक केंद्रीय कर्मियों-पेंशनरों को होगा 10% का आर्थिक नुकसान, सैलरी पर पड़ सकता है असर
राज्य सरकार ने बाबुलनाथ मंदिर कॉम्प्लेक्स के एक हिस्से की ज़मीन की लीज़ को 30 साल के लिए मामूली 1 पर रिन्यू कर दिया
नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट; यात्रियों का स्वागत मराठा योद्धा राजा छत्रपति शिवाजी की 12 फुट की मूर्ति से होगा
मुंबई : ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर एक तेज़ रफ़्तार टेम्पो ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, मौत