forces
<% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<%- node_title %>
Published On
By <%= createdBy.user_fullname %>
<% if(node_description!==false) { %> <%= node_description %>
<% } %> <% catList.forEach(function(cat){ %> <%= cat.label %> <% }); %>
Read More... मुंबई बीजेपी अध्यक्ष अमित साटम का दावा... छात्र आंदोलन के पीछे भारत विरोधी विदेशी शक्तियां
Published On
By Online Desk
महाराष्ट्र प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में बीजेपी के नेता और सिद्धिविनायक मंदिर के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन, ओमप्रकाश चौहान, गोविंद येतयेकर उपस्थित थे। इस अवसर पर मुंबई बीजेपी अध्यक्ष साटम ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे क्रांतिकारी विकास को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय भारत विरोधी ताकतें छात्र आंदोलनों के माध्यम से एक गहरी साजिश रच रही हैं। साटम ने कहा कि आज भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और अगले तीन वर्षों में यह 5 ट्रिलियन डॉलर के साथ तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है। 'मेक इन इंडिया' और 'स्टार्टअप इंडिया' जैसी योजनाओं के कारण एमएसएमई की संख्या 15 लाख से बढ़कर 7.5 करोड़ हो गई है, जिससे करोड़ों युवाओं को रोजगार मिला है। भारत की इस तेज प्रगति से घबराकर देश विरोधी ताकतें अब विदेशी फंड और एफसीआरए कानूनों से बचने के लिए तीसरे पक्ष का सहारा ले रही हैं। नई दिल्ली : बालाघाट जिले में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच एक जबरदस्त मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए
Published On
By Online Desk
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच एक जबरदस्त मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए। पहाड़ों और घने जंगलों से घिरा यह जंगली इलाका नक्सलियों का गढ़ माना जाता है। सुरक्षाबल ने न सिर्फ नक्सलियों को मार गिराया, बल्कि उनके पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए। मणिपुर: वायरल वीडियो में सुरक्षा बलों को धमकाने के आरोप में दो उग्रवादी गिरफ्तार
Published On
By Online Desk
प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (सिटी मीतेई) के दो सदस्यों को कुछ ग्रामीण स्वयंसेवकों को गिरफ्तार करने के लिए सुरक्षा बलों को धमकाने वाला वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। मोइरंगथेम थोइबा को बिष्णुपुर जिले के थामनापोकपी से गिरफ्तार किया गया, जबकि सैखोम लेम्बर्स सिंह को इंफाल पूर्वी जिले से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि सैखोम लेम्बर्स सिंह जबरन वसूली में भी शामिल था। गढ़चिरौली में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर... भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद
Published On
By Online Desk
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन नक्सलियों को मार गिराया। पुलिस ने कहा कि सोमवार को महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो महिलाओं सहित तीन नक्सली मारे गए हैं। 
