wedding
Mumbai 

मुंबई : अंधेरी पश्चिम में शादी समारोह के लिए कैटरिंग बुक कराने के नाम पर 21.62 लाख की ठगी !

मुंबई : अंधेरी पश्चिम में शादी समारोह के लिए कैटरिंग बुक कराने के नाम पर 21.62 लाख की ठगी ! अंबोली पुलिस ने इस मामले में चिंतन वंजारा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316 और 3 18(4) के तहत मामला दर्ज किया है। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी ने शिकायतकर्ता समेत पांच लोगों से कुल 21 लाख 62 हजार रुपए लिए। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता सुनील देवदास (59) अंधेरी पश्चिम के वीरा देसाई रोड इलाके में रहते हैं और एक कंपनी में निदेशक हैं। उनकी बेटी की शादी नवंबर 2025 में होने वाली थी।
Read More...
Mumbai 

थाने : शादी हॉल में आग; कोई घायल नहीं

थाने : शादी हॉल में आग; कोई घायल नहीं थाने जिले के घोड़बंदर इलाके में स्थित एक शादी हॉल में आग लगने की घटना सामने आई है। स्थानीय प्रशासन और थाने नगर निगम की जानकारी के अनुसार,  फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई सूचना मिलने के तुरंत बाद तीन फायर ब्रिगेड यूनिट्स मौके पर पहुंचीं और आग को नियंत्रित करने के लिए कार्यवाही शुरू कर दी। दमकल विभाग की टीमों ने हॉल के भीतर और आसपास के क्षेत्रों में आग फैलने से रोकने के लिए सुरक्षा उपाय अपनाए। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि आग फैलने के कारण का अभी पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग शॉर्ट सर्किट, उपकरण में खराबी, या किसी अन्य कारण से लगी। फायर ब्रिगेड के अधिकारी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं और आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।
Read More...
Mumbai 

मुंबई : बड़ी कार्रवाई की; अवैध वेडिंग बैंक्वेट हॉल को तोड़ दिया

मुंबई : बड़ी कार्रवाई की; अवैध वेडिंग बैंक्वेट हॉल को तोड़ दिया बोरीवली (पश्चिम) से एक बड़ी खबर सामने आई है। बीएमसी के आर-सेंट्रल और आर-नॉर्थ वार्ड ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने सीआरजेड क्षेत्र में बने अवैध वेडिंग बैंक्वेट हॉल को तोड़ दिया है। ये हॉल, मैंग्रोव को नुकसान पहुंचा कर बनाए गए थे। ये कार्रवाई एक्सर गांव में हुई। सोशल एक्टिविस्ट रेजी अब्राहम ने इस कदम का स्वागत किया है। उन्होंने बताया कि उनकी संस्था पिछले दो सालों से इन अवैध निर्माणों को हटाने की मांग कर रही थी।
Read More...
National 

बीड : ऑपरेशन सिंदूर के बाद, शादी समारोह में पीएम मोदी की तस्वीर का दूध से किया गया अभिषेक

बीड : ऑपरेशन सिंदूर के बाद, शादी समारोह में पीएम मोदी की तस्वीर का दूध से किया गया अभिषेक महाराष्ट्र के बीड जिले के आष्टी तालुका में एक अनोखा और देशभक्ति से भरपूर नज़ारा देखने को मिला. यहां एक शादी समारोह में नवविवाहित जोड़े और परिवारजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर का दूध से अभिषेक किया. इस मौके पर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे भी गूंजे. वीडियो में देखा जा सकता है कि, अपने हाथों में पीएम मोदी की तस्वीर लिए पहले दूल्हा-दुल्हन एंट्री लेते हैं और अगले ही पल प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर का दूध से अभिषेक करते नजर आते हैं.
Read More...

Advertisement