कश्मीरी पंडितों के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी ने उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना

कश्मीरी पंडितों के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी ने उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना

मुंबई: कश्मीरी पंडितों के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की आलोचना की है। भाजपा महासचिव सीटी रवि ने दिवंगत बाला साहब ठाकरे को याद किया और कहा कि सीएम ठाकरे कश्मीरी पंडितों को विरोध प्रदर्शन भी नहीं करने दे रहे हैं। जबकि, उनके पिता ने पंडितों की मदद की थी।आरोप लगाए गए थे कि पुणे पुलिस ने दो कश्मीरी पंडितों को बॉलीवुड फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होने से रोक दिया था।

सीटी रवि ने ट्वीट किया था, ‘1990 में जब हमारे कश्मीरी पंडितों को उनके घरों से निकाला जा रहा था, तो शिवसेना प्रमुख बाला साहब ठाकरे ने उनकी मदद के लिए अलग से प्रयास किए थे।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘दुख है कि आज उनके बेटे उद्धव ठाकरे पंडितों को विरोध भी करने नहीं दे रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि शिवसेना ज्यादा सेक्युलर होने के लिए कांग्रेस के साथ प्रतियोगिता कर रही है।’

Read More ठाणे के गांवदेवी मार्केट में भीषण आग; फायरमैन और सुरक्षा गार्ड की मौत, व्यापारियों का करोड़ों का नुकसान

भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने ट्वीट किया था, ‘उद्धव ठाकरे, पुणे पुलिस ने रोहित कछरू और अन्य कश्मीरी पंडितों को इसलिए हिरासत में ले लिया, क्योंकि उन्होंने कहा था कि वे इस कार्यक्रम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने जा रहे थे। उन्हें उद्धव ठाकरे के आदेश पर कोथरूड पुलिस स्टेशन में रखा गया है। मैं देवेंद्र फडणवीस से तत्काल इस मामले को देखने का अनुरोध करता हूं।’

Read More मुंबई: टैक्सीमेंस कॉलोनी पुनर्विकास विवाद में पूर्व पदाधिकारियों पर FIR, फर्जी हस्ताक्षर कराने का आरोप

इसके बाद महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री फडणवीस ने ट्वीट किया, ‘इसका एक और उदाहरण कि ठाकरे सरकार कैसे जल्दी से सूडो-सेक्युलर की सूची में शामिल होने के लिए उतावली है। हैरानी की बात है कि उद्धव के शासन में कश्मीरी पंडितों की आवाज को पुणे में दबाया जा रहा है। यह वाकई शर्मनाक है।’ भाजपा नेता ने जानकारी दी कि रोहित कछरू को पुलिस ने रिहा कर दिया है। उन्होंने लिखा, ‘केवल इस बार ही नहीं, हम हर बार एमवीए सरकार की तरफ से हमारे कश्मीरी पंडित भाइयों के साथ हुए ऐसे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाते रहेंगे।’

Read More मुंबई: मराठी साइनबोर्ड न लगाने वाले 1,124 दुकानदारों पर BMC का एक्शन, कार्रवाई का अभियान हुआ तेज

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान