सीबीआई की एक विशेष अदालत ने भ्रष्टाचार मामले में देशमुख को 11 अप्रैल तक सीबीआई हिरासत में भेजा

सीबीआई की एक विशेष अदालत ने भ्रष्टाचार मामले में देशमुख को 11 अप्रैल तक सीबीआई हिरासत में भेजा

मुंबई : सीबीआई की एक विशेष अदालत ने बुधवार को महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को उनके और अन्य के खिलाफ दर्ज भ्रष्टाचार के एक मामले में 11 अप्रैल तक केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की हिरासत में भेज दिया।

अदालत ने सोमवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता के दो पूर्व सहयोगियों- संजीव पलांडे और कुंदन शिंदे- तथा बर्खास्त पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई की हिरासत में भेज दिया था।

Read More पुणे: शिंदे सेना MLA सीट पर बच्चू कडू: गठबंधन मुद्दों पर आधारित होगा, पदों के लिए नहीं

देशमुख (71) का सरकारी जे जे अस्पताल में इलाज चल रहा था और इसलिए जांच एजेंसी अन्य आरोपियों के साथ उन्हें हिरासत में नहीं ले सकी।

Read More महायुती सरकार फिर घिरी: सेव्हन हिल्स हॉस्पिटल और ब्लड बैंक प्राइवेटाइजेशन प्रस्ताव पर सुधार समिति में हंगामा

राकांपा के वरिष्ठ नेता को मंगलवार शाम को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और बुधवार सुबह उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

Read More महाराष्ट्र की राजनीति में 'ऑपरेशन टाइगर' की चर्चा तेज, उद्धव ठाकरे ने बुलाई सांसदों की अहम बैठक

उन्हें विशेष न्यायाधीश वीसी बर्दे के समक्ष पेश किया गया, जिन्होंने उन्हें 11 अप्रैल तक सीबीआई की हिरासत में भेज दिया।

Read More ​'उनकी निष्ठा और प्रतिष्ठा बिकाऊ है', बागी सांसदों पर आदित्य ठाकरे का तीखा हमला, लालच को विचारधारा से ऊपर रखने का लगाया आरोप

देशमुख, पलांडे और शिंदे के खिलाफ धन शोधन निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा धन शोधन के एक मामले में पिछले साल गिरफ्तार किए जाने के बाद से वे न्यायिक हिरासत में हैं।

एंटीलिया विस्फोटक मामले और मनसुख हिरन हत्या मामले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) द्वारा गिरफ्तार किये जाने के बाद से वाजे न्यायिक हिरासत में है।

संबंधित अदालतों (पीएमएलए और एनआईए) ने भ्रष्टाचार के मामले में उनकी हिरासत की मांग वाली सीबीआई की याचिका को स्वीकार किया था।

बंबई उच्च न्यायालय के पिछले साल अप्रैल में दिए गए आदेश के बाद शुरुआती जांच कर सीबीआई ने एक प्राथमिकी दर्ज की थी।

उच्च न्यायालय के आदेश के बाद राकांपा नेता ने प्रदेश मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान