गोरेगांव में एटीएम से 77 लाख चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार
By: Rokthok Lekhani
On
मुंबई:वनराई पुलिस ने गोरेगांव स्थित एक एटीएम केंद्र से 77 लाख रुपये की कथित रूप से चोरी करने और फिर अपराध से बचने के लिए आग लगाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों ने पूरी तरह से रूट की रेकी करने के बाद अपराध की योजना बनाई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना 10 फरवरी की है जब एटीएम केंद्र में आग लगने की सूचना मिली थी। जांच में पता चला कि आरोपी ऋतिक यादव, प्रवीण पंडालकर और राहुल सोनवाले ने न केवल मशीन से 77.18 लाख रुपये लूटे बल्कि अपराध को छिपाने के लिए उसमें आग भी लगा दी।
पुलिस ने कहा कि चोरी की नकदी बरामद करने के लिए आगे की प्रक्रिया चल रही है, और अधिक गिरफ्तारियां होने की संभावना है।
Today's Epaper
Tags:


