Nanded में बिल्डर संजय बियानी को हमलावरों ने गोली मारी

Nanded में बिल्डर संजय बियानी को हमलावरों ने गोली मारी

नांदेड़: महाराष्ट्र का नांदेड़ जिला सामान्य तौर पर शांत माना जाता है। लेकिन मंगलवार की सुबह सुबह गोलियों की तड़तहाट से लोग घबरा गए। कुछ हमलावरों ने एक शख्स को गोली मार दी। बाद में जब पता चला कि जिस शख्स को गोली मारी गई है वो सामान्य शख्स नहीं बल्कि नांदेड़ के जाने माने बिल्डर संजय बियानी थे तो हर कोई सकते में था। अज्ञात हमलावरों ने उनके नांदेड़ स्थित उनके आवास पर गोली मार दी। उन्हें गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच कर रही पुलिस हमलावरों की जानकारी हासिल कर रही है बियानी एक प्रमुख व्यवसायी और बिल्डर हैं, जिनके करीबी राजनीतिक संबंध हैं।

पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है कि आखिर इसके पीछे क्या वजह हो सकती है पुख्ता तौर पर कुछ कहना मुश्किल है। लेकिन हम पूरे मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं। पीड़ित अभी कुछ बोल पाने के हालात में नहीं हैं। लिहाजा हमें इंतजार करना होगा। लेकिन पुलिस की जांच जारी है और जल्द से जल्द इस मामले को सुलझा लिया जाएगा।

Read More  ठाणे पुलिस ने यौन उत्पीड़न मामले में फरार चल रहे पूर्व ठाणे नगर निगम (TMC) अधिकारी Mahesh Aher को आखिरकार को गिरफ्तार किया

नांदेड़ के एसपी प्रमोदी कुमार शिवाले ने कहा कि अज्ञात हमलावरों ने बिल्डर संजय को उनके घर के समीप गोली मारी। गोली लगने से वह जख्मी हुए थे बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। आरोपी अभी फरार हैं। अपराध की इस घटना की जांच के लिए एसआईटी बना दी गई है। मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, पुलिस सीसीटीवी फुटेज को पकड़ने की कोशिश कर रही है, जिससे हमलावरों के बारे में कुछ सुराग मिल सकता है या यह पता लगाने में मदद मिल सकती है कि वे किस रास्ते से भागे थे ।

Read More बकरीद से पहले मीरा-भायंदर में बकरों की जांच पर विवाद, BJP नेता Haji Arafat Shaikh ने उठाए सवाल

अपराधियों ने देसी पिस्तौल का इस्तेमाल किया होगा जो नांदेड़ और आसपास के इलाकों में बदमाशों के लिए एक आम हथियार है। आरोपी पुरुषों के तौर-तरीके उस क्षेत्र के हिटमैन से मिलते-जुलते हैं, जिन्हें हाई-प्रोफाइल लोगों को मारने के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है। लेकिन इस घटना के बाद इलाके में दहशत है। इलाके के कुछ लोगों का कहना है कि अगर हाई प्रोफाइल शख्स सुरक्षित नहीं है तो सामान्य लोगों का क्या होगा।

Read More चिपलून उपजिला अस्पताल में रिश्वतखोरी का मामला, मेडिकल अधिकारी 4,500 रुपये लेते गिरफ्तार

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान