मौत पर कविताएं लिखने के बाद नागपुर में लड़की ने लगाई फांसी

मौत पर कविताएं लिखने के बाद  नागपुर में लड़की ने लगाई फांसी

नागपुर:महाराष्ट्र के नागपुर में 13 वर्षीय एक लड़की ने अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि लड़की ने आत्महत्या करने से पहले मौत पर कविताएं और उक्तियां लिखी थीं। वह आठवीं कक्षा में पढ़ती थी और अजनी क्षेत्र के चंद्रमणि नगर इलाके की निवासी थी। सोमवार को दोपहर करीब एक बजे जब लड़की की मां बाथरूम में और भाई दूसरे कमरे में था, तब उसने कथित तौर पर फांसी लगा दी।

Read More मुंबई : 1252 में से 827 स्कूल अयोग्य पाए गए; मान्यता खतरे में, टीचरों का भविष्य अनिश्चित  

अजनी पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा, ‘‘ लड़की अकेले कमरे में पढ़ रही थी, लेकिन जब उसकी मां कमरे में गई तो उसने अपनी बेटी का शव लकड़ी के एक पटरे से रस्सी से लटकता हुआ देखा।

Read More मुंबई: अशोक खरात को ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया

पुलिस को लड़की के कमरे से एक नोटबुक मिली है, जिस पर वह पिछले दो महीने से मराठी और अंग्रेजी में मौत पर कविताएं तथा उक्तियां लिख रही थी। उसने यह भी लिखा था, ‘‘ कोरोना वायरस फैलना चाहिए, ताकि मैं मर जाऊं।

Read More महाराष्ट्र में 2047 तक 100% इलेक्ट्रिक होगी ST बस सेवा, CM फडणवीस ने तैयारियों की समीक्षा की

लड़की के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि वह पढ़ाई में अच्छी थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपनी मां के साथ अंतिम बातचीत में लड़की का व्यवहार एकदम सामान्य था। पुलिस ने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है।

Read More मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर साइनबोर्ड तोड़फोड़ का मामला, भाषा विवाद ने पकड़ा तूल

Tags: