एंटॉप हिल पुलिस ने 13 साल की बच्ची से रेप करने के आरोप में व्यक्ति को गिरफ्तार किया
By: Rokthok Lekhani
On
मुंबई: एंटॉप हिल पुलिस ने 13 साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में 25 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने कहा कि वह शख्स उसका पड़ोसी है और जब वह घर में अकेली रहती थी तो उसके साथ रेप किया करता था।
घटना का पता तब चला जब लड़की ने पेट दर्द की शिकायत की, जिसके बाद पीड़िता के परिजन नजदीकी अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने बताया कि बच्ची पांच माह की गर्भवती है.
Read More AIMIM कॉर्पोरेटर Roshan Irfan Shaikh का जाति प्रमाणपत्र फर्जी घोषित, वेरिफिकेशन कमेटी का बड़ा फैसला
पुलिस ने कहा, “जब आरोपी को इस बारे में पता चला, तो वह तुरंत मौके से भाग गया। हमने जांच शुरू की और मीरा रोड इलाके से उसे गिरफ्तार कर लिया।”
उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Today's Epaper
Tags:


