मुंबई में इमारत से गिरा ग्रेनाइट एक व्यक्ति की मौत

मुंबई में इमारत से गिरा ग्रेनाइट एक व्यक्ति की मौत

मुंबई:मुंबई में एक इमारत से गिरे ग्रेनाइट पत्थर के भारी टुकड़े के सिर पर लगने से 38 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना बुधवार दोपहर दहिसर क्षेत्र के ओरिपाड़ा इलाके में महालक्ष्मी भवन में हुई।

Read More कल्याण में देर रात पुलिस का बड़ा कॉम्बिंग ऑपरेशन, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के पास 33 लोग हिरासत में

अधिकारी ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति कल्याण गिरि अपने घर से बाहर निकलकर दोस्त के साथ बातचीत कर रहा था तभी इमारत से ग्रेनाइट का एक टुकड़ा टूट कर उसके सिर पर गिर गया।
यह घटना इमारत में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

Read More 6 जून को खुलेगा मृणालताई गोरे फ्लाईओवर विस्तार, गोरेगांव में ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत

अधिकारी ने कहा कि गिरि के दोस्त ने मदद के लिए शोर मचाया तो पीड़ित के माता-पिता घर से बाहर आ गए। वे गिरि को नजदीकी अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Read More वाघिवली क्रीक पाइपलाइन परियोजना: NGT ने मछुआरा संघ को याचिका में संशोधन के निर्देश दिए

पुलिस उपायुक्त जोन 12 सोमनाथ घरघे ने कहा, ”प्राथमिक सूचना के आधार पर हमने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया है। हम पता लगा रहे हैं कि पत्थर का टुकड़ा किस तल या फ्लैट से गिरा। मामले की जांच जारी है।”

Read More मुंबई: कालिना-BKC लिंक रोड ब्लॉक करने पर निर्माण कंपनी के खिलाफ दूसरी FIR दर्ज

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान