पालघर जिले में वैन के पलट जाने से दो लोगों की मौत

पालघर जिले में वैन के पलट जाने से दो लोगों की मौत

मुंबई:पालघर महाराष्ट्र के पालघर जिले में वैन के पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

जिला पुलिस नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे तारापुर कस्बे के पंचमार्ग में हुआ। उन्होंने कहा कि कुछ ग्रामीणों को ले जा रहे वैन के चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया जिसके बाद वाहन पलट गया।

Read More मुंबई एयरपोर्ट बना जंग का मैदान, स्पाइस जेट की उड़ानें रद होने से यात्री घंटों रहे परेशान, खूब मचा हंगामा

घटना में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान भीलवाड़ी गांव के मुकेश सिंह 32 और कुरगांव की गायत्री माजी 36 के रूप में हुई है।

Read More मुंबई: समुद्र में ऑयल टैंक की सफाई के दौरान चीफ ऑफिसर की मौत, पुलिस जांच में जुटी

अधिकारी ने कहा कि घटना में 23 अन्य घायल हो गए, जिनमें से कुछ गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि घायलों को दो निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
.

Read More कुर्ला और आसपास के इलाकों में जलापूर्ति बहाल, पाइपलाइन मरम्मत के बाद आज कम दबाव से आएगा पानी

अधिकारी ने कहा कि घटना में 23 अन्य घायल हो गए, जिनमें से कुछ गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि घायलों को दो निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Read More ठाणे में पानी संकट गहराया, 44 गांव और 145 पाड़ों तक पहुंचाए गए 45 पानी के टैंकर

Tags: