पुलिस आयुक्त संजय पांडे ने वाहनों की टोइंग रोकने पर चर्चा की

पुलिस आयुक्त संजय पांडे ने वाहनों की टोइंग रोकने पर चर्चा की

मुंबई:के नवनियुक्त पुलिस आयुक्त संजय पांडे ने यातायात पुलिस द्वारा वाहनों को खींच कर ले जाने की प्रथा को समाप्त करने पर नागरिकों से राय मांगी है।

नवनियुक्त पुलिस आयुक्त संजय पांडे ने अपने निजी टि्वटर हैंडल से ट्वीट किया, ‘‘प्रिय मुंबईवासियों, मैं आपकी प्रतिक्रिया से अभिभूत हूं। सबसे पहले, हम वाहनों को टो कर ले जाने की प्रथा को खत्म करने की योजना बना रहे हैं। प्रयोग के तौर पर इसे शुरू किया जाएगा और आप लोगों की अंतिम स्वीकृति मिलने के बाद ही इसे लागू किया जाएगा। मुझे बताएं कि इसको लेकर आप क्या सोचते हैं

Read More मुंबई में रिश्वतखोरी पर ACB की बड़ी कार्रवाई: सफाई कर्मचारी नियुक्ति मामले में BMC के 2 कर्मचारी गिरफ्तार

पुलिस आयुक्त के ट्वीट का जवाब देते हुए कुछ नागरिकों ने सुझाव दिया कि अगर मुंबई में यातायात पुलिस किसी भी कार को मुख्य सड़कों पर पार्क करने की अनुमति नहीं देती है, तो अवैध पार्किंग की आधी समस्या समाप्त हो जाएगी।

Read More खारघर में ₹40 लाख की सोने की लूट का खुलासा, शिकायतकर्ता का दोस्त ही निकला मास्टरमाइंड

एक अन्य उपयोगकर्ता ने यातायात से संबंधित मुद्दों के लिए एक समर्पित ट्विटर हैंडल शुरू करने का सुझाव देते हुए कहा कि मुंबई यातायात पुलिस का एमटीपी ऐप लगभग निष्क्रिय है।

Read More ठाणे-बोरीवली अंडरग्राउंड टनल प्रोजेक्ट शुरू, 16 मई से एक साल तक ट्रैफिक डायवर्जन लागू

मुंबई में अवैध पार्किंग पर नकेल कसने के लिए बीएमसी ने 2019 से सार्वजनिक पार्किंग के 500 मीटर के भीतर खड़ी कारों पर 10,000 रुपये का भारी जुर्माना लगाना शुरू कर दिया था। इस दंड की राशि को आलोचना के बाद बाद में संशोधित किया गया था।
सके तहत बृहन्मुंबई महानगर पालिका प्रतिदिन दो लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूल रहा है।

Read More जुहू चौपाटी पर दर्दनाक हादसा, समुद्र में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की मौत

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान