ठाणे में जिले लोगों ने 18 वर्षीय एक लड़के की पीटकर हत्या कर दी
By: Rokthok Lekhani
On
ठाणे:महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी कस्बे में अज्ञात लोगों ने 18 वर्षीय एक लड़के की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात को हुई इस घटना को लेकर भोईवाड़ा थाने में आईपीसी की धारा 302 हत्या के तहत मामला दर्ज किया गया है.
उन्होंने बताया कि अशोक नगर निवासी गुरान अजहर शेख को अज्ञात आरोपी कथित तौर पर सुनसान जगह पर ले गए और वहां उसकी हत्या कर दी।
Read More मुंबई में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, वर्सोवा से ₹4 करोड़ की हेरोइन बरामद; 2 आरोपी गिरफ्तार
अधिकारी ने कहा कि शेख का शव मिला था और उसका सिर बुरी तरह से कुचला गया था।
उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।
Today's Epaper
Tags:


