सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स मामले में बड़ा अपडेट सामने आया

सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स मामले में बड़ा अपडेट सामने आया

मुंबई: सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. खबरें थीं कि आर्यन के खिलाफ SIT को कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं. ना ही आर्यन के ड्रग्स को लेकर इंटरनेशनल लिंक होने का सबूत मिला है, ना ही जांच में ये सामने आया कि आर्यन के पास से ड्रग्स बरामद हुई थी. इन खबरों पर अब NCB की स्पेशल इंवेस्ट‍िगेशन टीम (SIT) का रिएक्शन आया है. उन्होंने इन खबरों को सच बताया है.

SIT चीफ संजय सिंह ने आर्यन खान के खिलाफ सबूत ना मिलने की खबरों पर रिएक्ट किया है. उन्होंने कहा- जहां तक आर्यन खान के खिलाफ सबूत ना मिलने की बात है ये सच नहीं है. ये बस अफवाह है और कुछ नहीं. ये स्टेटमेंट्स एनसीबी के साथ क्रॉस चेक नहीं किए गए थे. अभी जांच पूरी नहीं हुई है. इस स्टेज पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता.

Read More पवई हिट एंड रन केस: 19 वर्षीय आरोपी को जमानत, अंधेरी कोर्ट का बड़ा फैसला

ड्रग्स केस की जांच कर रही NCB की स्पेशल इंवेस्ट‍िगेशन टीम (SIT) के सूत्रों के मुताबिक ऐसे दावे थे कि अभी तक की जांच में सीधे तौर पर ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे ये स्पष्ट हो कि आर्यन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़े ड्रग्स सिंडिकेट का हिस्सा हो. आर्यन के पास से ड्रग्स मिलने के सबूत भी नहीं मिले हैं. ऐसे में सिर्फ व्हाट्सएप चैट से ये साबित नहीं होता कि आर्यन एक बडे ड्रग्स सिंडिकेट का हिस्सा हैं.

Read More मध्य रेलवे की मोबाइल UTS सेवा हिट: 5.40 लाख यात्रियों ने उठाया फायदा, करोड़ों की कमाई

ये भी कहा गया कि 2 अक्टूबर की NCB की रेड में कई लापरवाही भी बरती गई. आर्यन पर ड्रग्स के इस्तेमाल का चार्ज लगे या ड्रग्स ट्रैफिकिंग का, किसी तरह के आखिरी फैसले से पहले स्पेशल टीम इस मामले में लीगल ओपिनियन भी लेगी. क्योंकि उनके पास से ड्रग्स रिकवर नहीं हुआ था. सूत्रों की मानें तो स्पेशल टीम की जांच अभी खत्म नहीं हुई है. अभी जांच में कुछ और महीने लगेंगे. फिर NCB DG को फाइनल रिपोर्ट दी जाएगी. हालांकि अभी इन खबरों को खारिज कर दिया है.

Read More कल्याण में देर रात पुलिस का बड़ा कॉम्बिंग ऑपरेशन, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के पास 33 लोग हिरासत में

आर्यन खान को एनसीबी की टीम ने 2 अक्टूबर की रात मुंबई के क्रूज शिप के टर्मिनल से पकड़ा था. आर्यन खान के साथ उनके दोस्त अरबाज मर्चेंट को भी एनसीबी ने अपनी गिरफ्त में लिया था. ड्रग्स केस में कुल 8 गिरफ्तारियां हुई थीं. एनसीबी का आरोप था कि मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज शिप पर ड्रग्स पार्टी होने वाली थी. आर्यन खान इस पार्टी का हिस्सा बनने वाले थे. अरबाज से जूतों से ड्रग्स पकड़ी गई थी. हालांकि एनसीबी को आर्यन के पास के कोई ड्रग्स नहीं मिली थी.
कुछ दिन तक आर्यन एनसीबी की कस्टडी में रहे थे. फिर 7 अक्टूबर को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया. 2 बार उनकी जमानत याचिका खारिज हुई. मुंबई की आर्थर रोल जेल में उन्हें रखा गया. फिर 28 अक्टूबर को आर्यन को बेल मिली. करीबन 28 दिनों तक मुंबई की आर्थर रोल जेल में रहने के बाद आर्यन खान रिहा हुए थे.

Read More विक्रोली फुट ओवर ब्रिज में देरी पर यात्रियों का सवाल, मंजूरी का इंतजार जारी

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान