26 मार्च से महाराष्ट्र में होने वाले IPL मैचों के लिए दर्शकों को अनुमति दी जाएगी

26 मार्च से महाराष्ट्र में होने वाले IPL मैचों के लिए दर्शकों को अनुमति दी जाएगी

महाराष्ट्र के खेल मंत्री सुनील केदार ने शनिवार (26 फरवरी) को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि 26 मार्च से महाराष्ट्र में होने वाले आईपीएल मैचों के लिए दर्शकों को अनुमति दी जाएगी। टूर्नामेंट के 15वें सीजन के लीग मैच चार स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे। मुकाबले वानखेड़े स्टेडियम, क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया (ब्रेबोर्न स्टेडियम), डीवाई पाटिल स्टेडियम और पुणे के गहुंजे में महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जाएंगे।

सुनील केदार ने कहा, “मुझे उम्मीद है कि जिस तरह से कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं, वैसे में हमारे पास एक बेहतर माहौल होगा। हमें उम्मीद है कि जब आईपीएल के मैच होंगे तो उस समय माहौल ऐसा होगा कि सभी लोगों को स्टेडियम में जाने की इजाजत होगी। इससे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा। डेढ़ से दो साल से लोग घरों में बैठे हैं। यह एक अच्छा अवसर होगा जहां लोग एक साथ आ सकते हैं।”

Read More मुंबई में पेट्रोल-डीजल ₹3 महंगा, ईरान युद्ध और वैश्विक तेल संकट का असर; जानिए नए रेट

वानखेड़े और डीवाई पाटिल में 20-20 मैच खेले जाएंगे। वहीं, 15-15 मैच ब्रेबोर्न और पुणे के स्टेडियम में होंगे। महाराष्ट्र के खेल मंत्री ने आगे कहा, “यह हमारा सौभाग्य है कि सभी (लीग) मैच पुणे और मुंबई में होंगे। राज्य का खेल मंत्री होने के नाते मैं बीसीसीआई का शुक्रगुजार हूं। जहां तक बायो-बबल और पाबंदियों के अलावा दर्शकों के स्टेडियम में जाने की बात है तो हम इस पर अंतरराष्ट्रीय नियमों के मुताबिक फैसला करेंगे।”

Read More ‘CM नहीं, जॉन अब्राहम लगते हैं!’ VIP कल्चर पर अमित ठाकरे का तंज

इससे पहले दिन में केदार के मंत्री सहयोगी और महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे ने तैयारियों की समीक्षा के लिए वानखेड़े स्टेडियम का दौरा किया था। मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने कहा, “महाराष्ट्र सरकार द्वारा तय दिशा-निर्देशों के मुताबिक दर्शकों को अनुमति दी जाएगी और शुरुआत में यह 40 फीसदी होगी। यदि कोरोना की स्थिति नियंत्रण में रहती है और मामलों में गिरावट आती है तो स्टेडियम में भरा हुआ भी दिख सकता है।”

Read More मानसून से पहले ठाणे अलर्ट: कोपरी विसर्जन घाट पर आपातकालीन रेस्क्यू मॉक ड्रिल आयोजित

Tags:
Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू मुंबई मेट्रो 3 के BKC स्टेशन में दिखा भारत का सबसे जहरीला सांप 'रसेल वाइपर', प्यास से बेहाल सांप को पानी पिलाकर किया गया रेस्क्यू
ठाणे में गहराया जल संकट: मानसून की देरी से 38% पानी की कमी, TMC ने 31 अगस्त तक लागू की 20% कटौती
​मुंबई के 'Save Aarey' आंदोलन का दोहरा शतक: 28 जून को लगातार 200वें रविवार को जुटेगा पर्यावरण प्रेमियों का हुजूम
एसटी महामंडल के 86,000 कर्मचारियों को महाराष्ट्र सरकार का तोहफा: DA, HRA और वार्षिक वेतन वृद्धि में बंपर बढ़ोतरी
मुंबई में बारिश और IMD के ऑरेंज अलर्ट के बाद भी राहत नहीं; झीलों का जलस्तर मात्र 8.07% पर अटका, जल संकट बरकरार
मलयालम सिनेमा के महानायक ममूटी को मिला 'पद्म भूषण', तालियां बजाते नजर आए बेटे दुलारे सलमान