महाराष्ट्र में मानसून एक बार फिर सक्रिय, राज्‍य में चार से पांच दिन में अच्छी बारिश होने की आशंका

महाराष्ट्र में मानसून एक बार फिर सक्रिय, राज्‍य में चार से पांच दिन में अच्छी बारिश होने की आशंका


Rokthok Lekhani

मुंबई : महाराष्ट्र में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है, मौसम विभाग ने राज्‍य में चार से पांच दिन में अच्छी बारिश होने की आशंका जतायी है।
बता दें कि मुंबई में वीरवार से ही कई स्‍थानों पर हल्‍की बारिश हो रही है। आईएमडी से मिली जानकारी के अनुसार दबाव, वायु की दिशा और गति इसके अनुकूल है जिससे बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। महाराष्ट्र में जून के पहले सप्ताह में मानसून ने दस्‍तक दी थी और 9 जून को यह मुंबई पहुंचा था। शुरुआती दिनों में बारिश होने के बाद राज्य के कुछ हिस्सों में केवल छिटपुट बारिश ही हुई थी।

Read More मुंबई : 800 करोड़ रुपये की ठगी: ईडी की मुंबई से लेकर बंगलूरू तक छापेमारी, क्रिप्टो के जरिए विदेश भेजी गई ठगी की रकम

वीरवार से हो रही बारिश के कारण नागपुर में भारी बारिश के बाद सड़कों पर जगह-जगह पानी भर गया है। निचले इलाकों में स्थिति और विकट हैं यहां सड़कों से अब ये पानी लोगों के घरों के अंदर प्रवेश कर चुका है। स्‍थानीय लोगों का कहना है प्रशासन की ओर से कोई भी हमारी इस परेशानी के बारे में पूछने नहीं आया।

Read More मुंबई: एनसीएमसी स्मार्ट कार्ड इस्तेमाल करने वालों के लिए राहत

मौसम विभाग (आईएमडी) के महाराष्ट्र में स्थित क्षेत्रीय मौसम केंद्र ने राज्‍य में ऑरेंज अलर्ट जारी किया था और वीरवार को नागपुर समेत कई इलाकों बादलों की गरज और बिजली कड़क के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की थी। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। आज भी कई स्‍थानों पर मूसलाधार बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 4-5 दिनों तक महाराष्ट्र में अच्‍छी बारिश होगी। दक्षिण-पश्चिम मानसून एक बार दोबारा सक्रिय हो चुका है।

Read More महाराष्ट्र : जन्म-मृत्यु रिकॉर्ड में सुधार और रह करने के नियम सख्त, महाराष्ट्र सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की...

मौसम विभाग की चेतानी के अनुसार अगले कुछ घंटों में राज्‍य के वर्धा, भंडारा, नागपुर, चंद्रपुर, यवतमाल, अमरावती, गोंदिया, गड़चिरौली, अकोला और वाशिम में कई स्‍थानों पर हल्‍की और मध्‍यम बारिश होने की संभावना है। बारिश के साथ साथ बिजली कड़कने का भी अनुमान लगाया जा रहा है। ये बारिश 12 जुलाई तक जारी रह सकती है।

Read More महाराष्ट्र के नागपुर जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दो भाइयों की मौत !

बारिश के अलर्ट के कारण जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने नदियों और अन्य जलाशयों के करीब रहने वाले लोगों को अलर्ट कर दिया गया है। आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से अपील की है कि बारिश से बचने के लिए वे पेड़ों के नीचे न खड़े हो साथ ही किसानों को भी खेत में काम करते हुए सतर्क रहने को कहा गया है। विभाग ने बिजली गिरने को लेकर भी आगाह किया है।

Tags: