कनाडा में तापमान ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पांच दिन में एक ही शहर के 134 लोगों की मौत…

कनाडा में तापमान ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पांच दिन में एक ही शहर के 134 लोगों की मौत…


Rokthok Lekhani

कनाडा : कनाडा में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है। स्थिति यह है कि यहां बढ़ते तापमान ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और लू के थपेड़ों की ववजह से कई लोगों की जान चली गई है। कनाडा के वैनकुवर इलाके में सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है जहां शुक्रवार से अब तक 134 लोगों की अचानक मौत हो गई है। यहां मंगलवार को तापमान 49.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
कनाडा की पुलिसे मौतों का आंकड़ा जारी किया है और साथ में कहा है कि अधिकतर मौतें हीट वेव की वजह से हुई हैं। बता दें कि कनाडा में मंगलवार को अब तक का सबसे ज्यादा तापमान रहा। कनाडा के मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार को पारा 49.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
पुलिस सार्जेंट स्टीव एडिसन ने बताया, ‘वैनकुवर ने कभी भी इतनी गर्मी नहीं देखी है और दुर्भाग्य से दर्जनों लोग इसके कारण मर रहे हैं।’ अन्य म्यूनिसिपैलिटी इलाकों में भी अचानक मौतों के मामले दर्ज हुए हैं लेकिन अभी इनके आंकड़े जारी नहीं किए गए हैं।
बता दें कि जलवायु परिवर्तन की वजह से तापमान में इतनी ज्यादा बढ़ोतरी अब अक्सर देखने को मिल रही है। अमेरिका के भी कई शहरों में बीते कुछ दिनों से रिकॉर्ड तापमान देखा जा रहा है। यहां पोर्टलैंड, ओरेगॉन और सिएटल, वॉशिंगटन में तापमान ने 1940 के दशक के रिकॉर्ड तक तोड़ दिए हैं।

Related Posts

Sabri Human Welfare Foundation Ngo

Latest News

मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई, Amazon वेयरहाउस और Suleman Usman Mithaiwala समेत कई खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित
जयपुर में खौफनाक वारदात: बिना नंबर की थार ने स्कूटी सवार को जानबूझकर मारी टक्कर? CCTV फुटेज में कैद हुआ मंजर
कल्याण : 40 लाख रुपए की दिनदहाड़े लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा... 6 आरोपी गिरफ्तार, 36 लाख 48 हजार रुपए बरामद!
मुंबई : मैनहोल हादसे के बाद बीएमसी सख्त... ठेकेदार मे. न्यू टेक इंफ्रा को ब्लैकलिस्ट करने की सिफारिश
रूसी संसद में पुतिन की पार्टी का एकतरफा राज: विपक्ष पस्त, ऐतिहासिक 355 सीटों पर दर्ज की महाजीत
महाराष्ट्र : किसानों की लड़ाई लड़ेंगे शरद पवार: सूखा राहत की मांग को लेकर महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों का करेंगे दौरा