माहिम पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर 24 महंगी साइकिलें बरामद की
By: Rokthok Lekhani
On

Rokthok Lekhani
मुंबई : माहिम पुलिस ने 19 साल के एक युवक को गिरफ्तार कर 24 महंगी साइकिलें बरामद की हैं। पुलिस दो नाबालिगों की तलाश में है, क्योंकि यह समूह बिना चौकीदार वाली इमारतों को निशाना बनाता था और साइकिल चोरी करता था ।
Read More मुंबई : फुटपाथों को अतिक्रमणमुक्त कर पैदल यात्रियों के लिए रास्ता साफ करने की मनपा की मुहिम
पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान 19 वर्षीय प्रेम विजय पाटिल के रूप में हुई है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विलास शिंदे ने कहा, ”हमने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और 24 साइकिलें बरामद कर ली हैं।
पाटिल नाबालिगों के साथ दादर, वर्ली, शिवाजी पार्क और माहिम इलाके में चोरी करता था। साथ ही माहिम थाने में 22 जून को साइकिल चोरी की सूचना मिली थी. चोरी करने वाले आरोपी का पता लगाने के लिए एक टीम फॉलोअप पर थी।


