मुंबई के वडाला में 31 वर्षीय व्यक्ति कि चाकू से मारकर हत्या

मुंबई के वडाला में 31 वर्षीय व्यक्ति कि चाकू से मारकर हत्या

मुंबई के वडाला में 31 वर्षीय व्यक्ति कि चाकू से मारकर हत्या दो लोगों ने कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि घटना रविवार रात की है जब नगर निगम के सफाई विभाग में काम करने वाला एक व्यक्ति वडाला इलाके में अपनी इमारत के बाहर खड़े होकर अपनी पत्नी और कुछ अन्य परिवार वालों से बात कर रहा था।

उन्होंने बताया कि तभी दो लोग वहां पहुंचे और एक धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। इसके बाद वे वहां से फरार हो गए। व्यक्ति को तुरंत ही नजदीकी अस्पताल में जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने बताया कि किसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने भादंवि की धारा 302 के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश जारी है।

Read More नवी मुंबई की फोटोकॉपी दुकान में फॉर्म मिलने के बाद पांच बीएलओ निलंबित